शासन से पुनःबजट स्वीकृति को भेजा अपलिफ्ट योजनाओं का प्रस्ताव… ए पी ध्यानी

Date:

Share post:

शासन से पुनःबजट स्वीकृति को भेजा अपलिफ्ट योजनाओं का प्रस्ताव…

रिखणीखाल प्रखण्ड के अन्तर्गत ग्राम काण्डा नाला व ढिकोलिया में सिंचाई एवं पेयजलापूर्ति हेतु पांच वर्ष पूर्व हुये सर्वेक्षण के बाद एक बार फिर से क्षेत्रीय सामाजिक कार्यकर्ता पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य व वर्तमान प्रधान श्रीमती बिनीता ध्यानी द्वारा लघुडाल खण्ड श्रीनगर से मिलकर धनावंटन हेतु काण्डा नाला के लिए एक करोड़ छत्तीस लाख रुपए व ढिकोलिया के लिए एक करोड़ तेतालीस लाख रुपए लगभग संशोधित वृद्धि दर प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया है। वर्षों से इस हेतु लगातार क़ृषि कार्य को बनाए रखने जनप्रतिनिधियों से मांग की जाती रही है।जिस पर पूर्व में भेजे प्रस्ताव आपदा की भेंट चढ़ गए थे। उपरोक्त योजना से काण्डा नाला के खेतीयोग्य भूभाग भैंस्यारौ,बिरोबाड़ी दियोड़,चौड़,सौंटियाल खोला,बुडोला खोला,सिसाईचौड़ बैडवाड़ी,ख्याड़ा,गजरोड़ा तक आबाद हो सकेंगे। वहीं ढिकोलिया के पारा चौड़,ढिकोलियाचौड़,ढुंग्याचौड़,छरगड्डी,धौलगड्डी तक की खेती आबाद हो सकेगी। उपरोक्त दोनों ही योजनाएं मन्दालनदी के चिन्हित स्थल काण्डा नाला के कटरौ व ढिकोलिया के पाराचौड़ से संयोजित करने को प्रस्तावित हैं।

Related articles

*कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार की रिसर्च स्कॉलर शिवा पांडे ने यूजीसी नेट (UGC NET) असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा उत्तीर्ण की* ...

कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार की रिसर्च स्कॉलर शिवा पांडे ने यूजीसी नेट (UGC NET) असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा...

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड़ में धान की फसल पर तना छेदक कीड़े का प्रकोप, कृषि विभाग ने किसानों को दवा के छिड़काव...

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड व भाबर क्षेत्र में खड़ी धान की फसल में तना छेदक कीड़ा...

अंकिता भंडारी हत्याकांड की चौथी बरसी पर उक्रांद की कोटद्वार महानगर इकाई द्वारा सांय 6:30 बजे कोटद्वार स्थित झंडाचौक मे दीये और केंडल...

अंकिता भंडारी हत्याकांड की चौथी बरसी पर कोटद्वार महानगर इकाई द्वारा सांय 6,30बजे कोटद्वार स्थित झंडाचौक मे दीये...

*अंकिता भंडारी की पुण्यतिथि पर आम आदमी पार्टी ने गांधी प्रतिमा स्थल पर दी  अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि*

अंकिता भंडारी की पुण्यतिथि पर आम आदमी पार्टी ने गांधी प्रतिमा स्थल पर दी  अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि प्रदेश अध्यक्षा...