*कोटद्वार:राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार में वाणिज्य परिषद का गठन* ।

Date:

Share post:

राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार में वाणिज्य परिषद का गठन ।
आज राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार के वाणिज्य संकाय में वाणिज्य परिषद का गठन किया गया ।महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर हरिश्चंद्र ने परिषद के गठन को महत्वपूर्ण बताया तथा परिषद के माध्यम से छात्र छात्राओं को शिक्षण तथा अन्य कार्यक्रम में प्रतिभाग करने का विचार प्रेषित किया । वाणिज्य संख्या के विभाग प्रभारी डॉ. दिवाकर बौद्ध ने वाणिज्य परिषद के गठन की आवश्यकता तथा गठन से संबंधित कार्रवाई पर अपने विचार व्यक्त किए ।वाणिज्य संकाय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अनुराग शर्मा ने वाणिज्य परिषद में विभिन्न पदों की सविस्तार जानकारी प्रदान की तथा परिषद के महत्व पर प्रकाश डाला । वर्ष 2025-26 के वाणिज्य परिषद में अध्यक्ष पद पर शिखर गौड़ बीकॉम तृतीय वर्ष, उपाध्यक्ष के पद पर दिव्यांशु डबराल बीकॉम. द्वितीय वर्ष तथा सचिव के पद पर प्रीति बी.कॉम प्रथम वर्ष को सर्व सम्मति से चयनित किया गया । कक्षा प्रतिनिधि में सलोनी बी.कॉम तृतीय वर्ष, प्रेरणा पड़ेलिया बी.कॉम द्वितीय वर्ष तथा आयुष जदली बी.कॉम प्रथम वर्ष का चयन किया गया। परिषदीय गठन के कार्यक्रम में डॉ. दिवाकर बौद्ध, डॉ. अनुराग शर्मा, श्री सुमन नेगी, श्री अजय रावत, श्री रविंद्र कंडारी श्री जितेंद्र, प्रियांशु, सलोनी, हिमांशु नौटियाल, हिमांशु बलूनी, प्रेरणा, शिवानी, दिया, शिवम, साक्षी बेबनी, आकांक्षा, नेहा, अंजलि, शिखर, गरिमा, स्वाति, अलंकृत, निकिता, दिव्यांशु अनीशा, उर्वशी, नेहा,तथा अनेक छात्र /छात्रा उपस्थित रहे।

Related articles

*श्राद्ध का भोजन क्या सच में पितृों को प्राप्त होता है, माता सीता द्वारा दिया गया श्राद्ध भोज तो उन्होंने क्या देखा:संकलन ऋषि कण्डवाल...

सीता माता द्वारा दिया श्राद्ध भोज....भगवान श्रीकृष्ण से पक्षीराज गरुड़ ने पूछा- हे प्रभु ! पृथ्वी पर लोग...

*कोटद्वार: अवैध रूप से चल रहे दो मदरसौं को किया गया सील, लकड़ीपडाव व नजीबाबाद रोड पर संचालित हो रहे थे मदरसे*

जिलाधिकारी के निर्देशन में बिना मान्यता संचालित शिक्षण गतिविधियों पर प्रशासन का छापा, मदरसे सील सूचना/कोटद्वार/22 सितंबर, 2026:मुख्यमंत्री पुष्कर...

कोटद्वार: राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार का छात्र संघ चुनाव कार्यक्रम घोषित इस तिथि को होगा मतदान

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में छात्रसंघ चुनाव 2o26 - 27 का कार्यक्रम जारी करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य...

पोखटा ग्राम सभा में सिंचाई संबंधी समस्याओं का हुआ निराकरण, वरिष्ठ नागरिकों व बूथ पदाधिकारियों का सम्मान

द्वारीखाल। यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के द्वारीखाल ब्लॉक की किंनशुर न्याय पंचायत अंतर्गत पोखटा ग्राम सभा में विभिन्न कार्यक्रमों...