कोटद्वार: राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी के वाणिज्य परिषद के तत्वाधान में परिषदीय कार्यक्रम का आयोजन ।

Date:

Share post:

वाणिज्य परिषद के तत्वाधान में परिषदीय कार्यक्रम का आयोजन । आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 को वाणिज्य परिषद के तत्वाधान में परिषदीय कार्यक्रम को आयोजन किया गया ।कार्यक्रम में पोस्टर, तात्कालिक भाषण तथा रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित की गई । कार्यक्रम का प्रारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर हरिश्चंद्र सर के आशीर्वाद उद्घोषणा के द्वारा हुआ उन्होंने छात्र छात्राओं को लक्ष्य निर्धारण करके कठिन परिश्रम द्वारा लक्ष्य प्राप्ति का विचार दिया। वरिष्ट प्राध्यापक प्रो विमल कुकरेती जी ने विषय के सैद्धांतिक तथा व्यावहारिक ज्ञान को जानकर प्रयोग करने के लिए कहा। डॉ. गीता रावत शाह ने छात्र छात्राओं की प्रशंसा की तथा उन्हें सभी कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने का विचार दिया। डॉ कविता अहलावत ने वाणिज्य संकाय में संपन्न सभी कार्यक्रमों की सराहना की तथा वाणिज्य के बढ़ते क्षेत्र पर अपने विचार केंद्रित किए। डॉ. दीप्ति मैठाणी ने गजल गाकर सभी की मोहित कर दिया। वाणिज्य संकाय के विभाग प्रभारी डॉ दिवाकर बौद्ध ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा छात्र छात्राओं को वाणिज्य में अच्छा कैरियर बनाने के लिए सुझाव भी दिए कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनुराग शर्मा तथा हिमांशु नौटियाल के द्वारा किया गया । वाणिज्य संकाय के परिषदीय कार्यक्रम में सर्वप्रथम पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्र छात्राओं ने वाणिज्य विषय के विभिन्न आयामों को पोस्टर के माध्यम से प्रदर्शित किया ।पोस्टर प्रतियोगिता में गरिमा बीकॉम चतुर सेमेस्टर ने प्रथम स्थान, दिव्यांशु बीकॉम चतुर्थ सेमेस्टर ने द्वितीय स्थान तथा सलोनी बीकॉम षष्ठम सेमेस्टर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । रंगोली प्रतियोगिता में चार-चार छात्राओं का ग्रुप बनाया गया था जिसमें ग्रुप 2 करिश्मा, प्रीति, रिया तथा रिषिकाने प्रथम स्थान प्राप्त किया । ग्रुप 7. उर्वशी तथा गरिमा द्वितीय स्थान पर रहे। ग्रुप 3 दिव्यांशु, प्रेरणा, शिवानी तथा अनीशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आशु भाषण की प्रतियोगिता में दिव्यांशु डबराल ने प्रथम स्थान, हिमांशु नौटियाल ने द्वितीय स्थान तथा सलोनी एवं शिखर गौड़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल के रूप में डॉ. विमल कुकरेती, डॉ. गीता रावत, डॉ. कविता अहलावत, डॉ. दीपाली रतूड़ी, डॉ, अंजू थपलियाल, डॉ दीप्ति मैठाणी, डॉ आकांक्षा, श्री भारत सिंह बिष्ट, श्री बलवंत सिंह नेगी जी रहे । वाणिज्य संकाय के परिषदीय कार्यक्रम में डॉ किशोर, सुमन नेगी अजय रावत रविंद्र गोसाई जितेंद्र, हिमांशु, शिखर, नेहा, सलोनी, अंजलि, स्वाति, शुभम, शिवम, प्रेरणा, प्रियांशु, शिवानी, रिया,रिषिका, करिश्मा, तुषार, निकिता, दिया, प्रियांशु, उर्वशी, अनीशा तथा सभी छात्र उपस्थित रहे

Related articles

*लहंगा, आधी वर्दी – तीन पीढ़ी का समर्पणशादी के मंडप से रिटायरमेंट तक, और अब बेटा अग्निवीर – एक पहाड़ी फौजी परिवार की पूरी...

लहंगा, आधी वर्दी - तीन पीढ़ी का समर्पणशादी के मंडप से रिटायरमेंट तक, और अब बेटा अग्निवीर -...

आईटीडीए कैल्क, अमेरिकन इंस्टीट्यूट ऑफ इंग्लिश लैंग्वेज एवं बुरांश कोचिंग द्वारा इंटर-बैच प्रतियोगिता का सफल आयोजन

कोटद्वार। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहन एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के उद्देश्य...

‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत झंडीचौड़ में किसान शिविर आयोजित, जैविक खेती अपनाने और पीएम किसान की समस्याओं के समाधान पर जोर

कोटद्वार। कृषि विभाग के "खेत बचाओ अभियान" के अंतर्गत कृषि विभाग डुगड्डा के प्रभारी केहर सिंह चौधरी द्वारा...

*देवप्रयाग-मलेथा में सिंचाई कार्यों का निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्ध निर्माण पर दिया जोर: ऋषि कण्डवाल*

देवप्रयाग-मलेथा में सिंचाई कार्यों का निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्ध निर्माण पर दिया जोर: ऋषि कण्डवाल देवप्रयाग/मलेथा। सिंचाई सलाहकार उपाध्यक्ष...