एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी, 15 गैस गोदामों का औचक निरीक्षण
जनपद में एलपीजी गैस आपूर्ति प्रणाली को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने तथा अनियमितताओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशानुसार शुक्रवार को पूर्ति विभाग की टीमों द्वारा व्यापक स्तर पर औचक निरीक्षण अभियान संचालित किया गया।
जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि जनपद में अभियान के तहत 15 गैस गोदामों का औचक निरीक्षण किया गया। जिनमें कोटद्वार क्षेत्र और उफरैंखाल/रिखणीखाल क्षेत्र में 02-2 गैस गोदामों तथा पौड़ी, थलीसैंण, लक्ष्मणझूला, दुगड्डा, चेलूसैंण, धुमाकोट/नैनीडांडा, कोट-खोलाचौरी क्षेत्र, पाबौ क्षेत्र में, सतपुली क्षेत्र में, नौगांवखाल/पोखड़ा क्षेत्र तथा लैंसडाउन क्षेत्र में में 01-01 गैस गोदामों का निरीक्षण किया गया।
उन्होंने बताया कि एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने के लिए इस प्रकार के निरीक्षण नियमित रूप से किए जा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जहां भी किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाएगी, वहां तत्काल प्रभाव से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रखे जाएंगे।

