*एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था की जांच को प्रवर्तन टीमों ने किया औचक निरीक्षण*”16 स्थानों पर गैस एजेंसियों और वय व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की हुई जांच*

Date:

Share post:

एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था की जांच को प्रवर्तन टीमों ने किया औचक निरीक्षण

16 स्थानों पर गैस एजेंसियों और वय व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की हुई जांच


जनपद में एलपीजी गैस की आपूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने तथा कालाबाजारी और जमाखोरी पर अंकुश लगाने हेतु जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन पर खाद्य नागरिक आपूर्ति की प्रवर्तन टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों पर संचालित गैस एजेंसियों, प्रतिष्ठानों, होटल-ढाबों तथा पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया गया।

जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि बुधवार को जनपद में कुल 16 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इनमें से कोटद्वार, पौड़ी और कोट–खोलाचौरी में एक–एक गैस गोदाम का निरीक्षण किया गया। वहीं दुगड्डा में 1 गैस गोदाम और 5 व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। जबकि लैंसडाउन क्षेत्र में 1 गैस गोदाम और 6 व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की जांच की गयी। इस दौरान संचालकों को स्टॉक एवं वितरण से जुड़े अभिलेखों को नियमित रूप से अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए।

जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जनपद में एलपीजी गैस की कालाबाजारी एवं जमाखोरी को रोकने के लिए विभाग द्वारा नियमित रूप से निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। सभी गैस एजेंसियों को उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने तथा अभिलेखों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यदि कहीं भी अनियमितता पायी जाती है तो संबंधित एजेंसी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

*एसएसपी पौड़ी के सख्त निर्देशन में नशा एवं नशे की सप्लाई चेन को ध्वस्त करने के लिए कार्रवाई जारी*

एसएसपी पौड़ी के सख्त निर्देशन में नशा एवं नशे की सप्लाई चेन को ध्वस्त करने के लिए कार्रवाई...

*कोटद्वार: श्रीबालाजी मंदिर में 23वें वार्षिकोत्सव का भक्तिमय वातावरण में हुआ शुभारंभ*

श्री बालाजी मंदिर में 23वें वार्षिकोत्सव का शुभारंभ श्री बालाजी मंदिर में 23वें वार्षिकोत्सव का शुभारंभ विधि-विधान एवं वैदिक...

*पौड़ी फायर सर्विस का व्यापक अग्नि सुरक्षा ऑडिट एवं जनजागरूकता अभियान, सुरक्षा मानकों का किया परीक्षण* l

पौड़ी फायर सर्विस का व्यापक अग्नि सुरक्षा ऑडिट एवं जनजागरूकता अभियान, सुरक्षा मानकों का किया परीक्षण l जनपद में...

पहाड़ की नारी, देश की पहरेदार – देवभूमि की अनकही गाथा आलेख– महेंद्रपाल सिंह गोर्ला रावत अध्यक्ष, पूर्व सैनिक संघर्ष समिति, कोटद्वार

पहाड़ की नारी, देश की पहरेदार - देवभूमि की अनकही गाथा आलेख– महेंद्रपाल सिंह गोर्ला रावत अध्यक्ष, पूर्व सैनिक...