वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड में बीती रात में रमेश चंद , अनूसिया प्रसाद, मुकेश, अनुसूया देवी आदि के खड़ी गेहूं की फसल हाथी द्वारा रौंद डाली ग ई। वार्ड नंबर 37 के पार्षद सुखपाल शाह ने कहा कि शाम ढलते ही जंगली जानवर हाथी, सूअर, नीलगाय जंगल से सटे हुए किसानों की खाड़ी गेहूं की फसल को बहुत नुकसान पहुंचा रहे हैं लंबे समय से हाथी सुरक्षा दिवार की मांग करते आ रहे हैं मगर शासन प्रशासन इस और किसी का ध्यान नहीं जा रहा है पूर्व में हाथी सुरक्षा दीवाल की मांग क्षेत्रीय जनता स्थानीय विधायक श्रीमती रितु खंडूरी भूषण जी से कई बार कह चुके हैं मगर कार्यवाही के नाम पर शून्य है पूर्व में 2003 में पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी जी ने पावर फेंसिंग लगाई थी मगर वन विभाग ने उसकी सुरक्षा नहीं की तथा वह क्षतिग्रस्त हो गई तीन माह पूर्व क्षेत्रीय विधायक रितु खंडूरी ने भी स्थलीय निरीक्षण किया था । उस समय भी उन्होंने कहा था कि इसमें खाई खोद देंगे मगर वह भी कार्य नहीं किया लगभग 25 दिन बाद खड़ी गेहूं की फसल पक जाति मगर जानवरों ने किसानों की चार माह की मेहनत का नुकसान हो गया है लगभग 10 बीघा खड़ी गेहूं की फसल नष्ट हो गई है पार्षद सुखपाल शाह ने कहा कि जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश की सीमा पर वार्ड 37 वार्ड 39 वार्ड 40 आते हैं यूपी क्षेत्र के और लालढाग रेंज से बड़ी संख्या में जंगली जानवर जंगल से सटे हुए किसानों को खेत को बड़ी मात्रा में नुकसान पहुंचाते हैं पार्षद शाह ने वन विभाग से अनुरोध किया रात्रि गश्त की जाए तथाजंगल से सटे हुए बॉर्डर पर खाई खोदी जाए तथा गांधी बंदूक, पटाका,टॉर्च जंगल से सटे हुए किसानों को दे

