रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान मे रोटरी मण्डल 3100 के सहयोग से दो वाटर कूलरो (श्रीसिद्धबली मन्दिर व शिव मंदिर घराट मे) का विधिवत शुभारंभ किया गया ।

Date:

Share post:

रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान मे रोटरी मण्डल 3100 के सहयोग से दो वाटर कूलरो (श्रीसिद्धबली मन्दिर व शिव मंदिर घराट मे) का विधिवत शुभारंभ किया गया ।
श्री सिद्धबली मंदिर परिसर मे आयोजित उक्त कार्यक्रम शुभारंभ मन्दिर समिति के अध्यक्ष डा• जे पी ध्यानी व रोटरी अध्यक्ष ऋषि ऐरन ने रीबन काटकर किया । इस अवसर पर डा• जे पी ध्यानी ने कहा कि जल ही जीवन है जल के बिना मनुष्य जीवित नही रह सकता है । उन्होने रोटरी क्लब द्वारा लगाये गये वाटर कूलरो के लिये आभार व्यक्त किया और कहा कि इससे गर्मी मे श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी ।
रोटरी अध्यक्ष ऋषि ऐरन ने अतिथिओ का स्वागत करते हुए कहा कि यदि प्यासे को जल मिल जाए तो उसे बड़ी तृप्ति मिलती है इसी उद्देश्य से रोटरी क्लब कोटद्वार ने रोटरी मण्डल 3100 के मण्डलाध्यक्ष नितिन अग्रवाल के सहयोग से दो वाटर कूलर जनता को समर्पित किये ।
इस अवसर पर वाई पी गिलरा,अनीत चावला, विजय कुमार माहेश्वरी व इनरव्हील क्लब पिंक की अध्यक्ष शिल्पी अग्रवाल ने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का संचालन सचिव विजय कुमार ने किया ।
इस अवसर पर घराट स्थित श्री शिव मंदिर व श्री सिद्धिबली मंदिर स्थित चरण पादुका स्टैंड के पास दो वाटर कूलर जनता को समर्पित किये गए।
इस अवसर पर श्रीसिद्धबली मंदिर समिति के अध्यक्ष डा• जे पी ध्यानी , रोटरी अध्यक्ष ऋषि ऐरन , सचिव विजय कुमार, उपाध्यक्ष डी पी सिंह , वाई पी गिलरा, अनीत चावला ,विजय कुमार माहेश्वरी, डा• एन पी पोखरियाल , मनीष अग्रवाल, संजीव अग्रवाल,बीना रावत ,अशोक अग्रवाल, राजेश गुप्ता ,अमित अग्रवाल , धनेश अग्रवाल, श्रीमती प्रतिभा गुप्ता ,श्रीमती ऊषा अग्रवाल, प्रवीण गोयल, दीपक भाटिया इनव्हील क्लब पिंक की अध्यक्षा शिल्पी अग्रवाल इत्यादि रोटरी सदस्य उपस्थित थे।
गोपाल बंसल
प्रवक्ता

Related articles

कोटद्वार मंडी में सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रगतिशील किसान हुए सम्मानित

कोटद्वार। 16 सितंबर 2026 को नवीन मंडी स्थल कोटद्वार में सेवा संकल्प अभियान एवं सेवा दिवस के अंतर्गत...

15 अक्टूबर से UPI के कुछ भुगतानों पर लगेगा शुल्क, क्या ग्राहकों पर पड़ेगा सीधा बोझ?

सोशल मीडिया पर साझा की गई जानकारी के अनुसार, 15 अक्टूबर 2026 से ₹2,000 से अधिक के कुछ...

कोटद्वार रेलवे स्टेशन और अतिक्रमण — खूबसूरत चेहरे पर दाग महेंद्र पाल सिंह रावत, अध्यक्ष पूर्व सैनिक संघर्ष समिति*

*कोटद्वार रेलवे स्टेशन और अतिक्रमण — खूबसूरत चेहरे पर दाग महेंद्र पाल सिंह रावत, अध्यक्ष पूर्व सैनिक संघर्ष...

*ग्रामीण संस्था विकास विज्ञान समिति की तरफ से दुर्गापुर क्षेत्र बाल भारती पब्लिक स्कूल एक गोष्ठी आयोजित की गई*

आज दिनांक 15 /9/2026 को में ग्रामीण संस्था विकास विज्ञान समिति की तरफ से दुर्गापुर क्षेत्र बाल भारती...