*वार्ड नंबर 37 पश्चिम झंडीचौड़ में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा कक्षों के अभाव में बच्चों की पढ़ाई में हो रहा व्यवधान, पार्षद सुखपाल शाह ने अनुसूचित जाति बहुल क्षेत्र में यथाशीघ्र कक्षा कक्षों के निर्माण की उठाई मांग*

Date:

Share post:

वार्ड नंबर 37 पश्चिम झंडीचौड में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का अपना स्वयं कक्षा संचालन हेतु कमरे ना होने के कारण स्कूल में बच्चों की पढ़ाई में बड़ी परेशानी हो रही है लंबे समय से क्षेत्रवासी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के लिए भूमि की मांग कर रहे हैं जिसमें वह कमरा बना सके मगर शासन प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है वार्ड नंबर 37 के पार्षद सुखपाल शाह का कहना है पश्चिमी झंडी चौड 70% से अधिकअनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्र है यहां पर प्राथमिक विद्यालय आदर्श जूनियर स्कूल उच्चतम माध्यमिक विद्यालय, है जो एक ही प्रांगण में है मगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का अपना भवन नहीं है जूनियर हाई स्कूल की कमरों में नौ और दस के विद्यार्थी पढ़ाई करते हैं पार्षद सुखपाल शाह ने कहा सन 2016-17 में वार्ड 37 पश्चिमी झंडी चौड हाई स्कूल पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी जी ने हाई स्कूल स्वीकृत कराया था तब से जूनियर हाई स्कूल के कमरों में बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं जिससे पठन-पाठन में बच्चों को बहुत असुविधा हो रही है यहां पर सारे बच्चे गरीब परिवार के हैं तीनों विद्यालयों की जनसंख्या लगभग 300 से भी ऊपर है पार्षद सुखपाल शाह ने कहा 20 21 व 2022 में वार्ड 37 पश्चिम के केसरीन भूमि स्कूल के लिए प्रस्ताव बोर्ड में पास कर व स्कूल के प्रबंधक कमेटी द्वारा पास कर माननीय मुख्यमंत्री जी जिलाधिकारी पौड़ी को भेजा था डीएम पौड़ी ने जॉइंट सर्वे भी करवाया जॉइंट सेव करवा कर उप जिलाधिकारी कोटद्वार द्वारा जिला अधिकारी पौड़ी को पास कर भेजा था मगर डीएम पौड़ी कार्यालय द्वारा उसमें कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है पार्षद शाह ने कहा कई बार लिखित रूप में डीएम पौड़ी को भी भेज चुके हैं माननीय अध्यक्षता विधानसभा श्रीमती रितु भूषण खंडूरी जी को भी लिखित रूप में दे चुके हैं मगर कार्यवाही शून्य है पार्षद सुखपाल शाह ने क्षेत्रीय विधायक अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण जी व डीएम पौड़ी अनुरोध किया कि शीघ्र ही वार्ड 37 उच्चतम माध्यमिक विद्यालय के नाम उक्त भूमि को नाम पर किया जाए ताकि विद्यालय अपना भवन के लिए धनराशि स्वीकृत कर सके

Related articles

*कोटद्वार: पश्चिम एशिया में अमेरिका तथा ईरान का युद्ध दुनिया में गरीबी का बन सकता है कारण:ऋषि कण्डवाल सिंचाई राज्य मंत्री उत्तराखण्ड सरकार*

उत्तराखण्ड सरकार के सिंचाई राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल ने पश्चिम एशिया में निरंतर गहराते युद्ध और वैश्विक अस्थिरता...

**रिखणीखाल:वन्य जीवों द्वारा ग्राम पंचायत के किसी भी तोक में खेती सुरक्षित नहीं…. बिनीता ध्यानी**

वन्य जीवों द्वारा ग्राम पंचायत के किसी भी तोक में खेती सुरक्षित नहीं…. बिनीता ध्यानी रिखणीखाल।ग्राम पंचायत काण्डा, विकास...

कोटद्वार: बुद्धापार्क सौंदर्यीकरण के उद्घाटन कार्यक्रम में पार्षद प्रवेन्द्र रावत ने लगाया पार्षदों की उपेक्षा का आरोप

कोटद्वार। नगर निगम के एक कार्यक्रम में पार्षदों को अपेक्षित सम्मान न मिलने को लेकर असंतोष सामने आया...

*सिंचाई राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल सिंचाई योजनाओं और जनता द्वारा नये योजनाओं के प्रस्तावों को लेकर विकास खण्डवार सिंचाई विभाग के अधिकारियों तथा जनता...

सिंचाई राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल सिंचाई योजनाओं और जनता द्वारा नये योजनाओं के प्रस्तावों को लेकर विकास खण्डवार...