*भारत विकास परिषद कोटद्वार के तत्वावधान में बेटी पढ़ाओं बेटी बचाओं की मुहिम के अर्न्तगत आर्य कन्या इण्टर कालेज कोटद्वार की आर्थिक रूप से कमजोर 25छात्राओ की वर्ष भर की फीस जमा करायी गयी* ।

Date:

Share post:

भारत विकास परिषद कोटद्वार के तत्वावधान में बेटी पढ़ाओं बेटी बचाओं की मुहिम के अर्न्तगत आर्य कन्या इण्टर कालेज कोटद्वार की आर्थिक रूप से कमजोर 25छात्राओ की वर्ष भर की फीस जमा करायी गयी ।
विघालय परिसर में आयोजित उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ नगर निगम के मेयर शैलेन्द्र सिंह रावत ने किया इस अवसर पर उन्होने कहा कि बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता के साथ-साथ उन्हें बेहतर अवसर प्रदान करने की दिशा में समाज की सामूहिक जिम्मेदारी होनी चाहिए। बेटियां हमारे समाज की शक्ति और उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं। आइए, मिलकर ऐसा वातावरण बनाएं जहाँ हर बेटी को शिक्षा, सम्मान और अपने सपनों को साकार करने का समान अवसर मिले।
परिषद के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने अतिथिओ का स्वागत करते हुए कहा कि भारत विकास परिषद हमेशा आर्थिक रूप से कमजोर बच्चो की शिक्षा के लिए अग्रसर रहता है ।
इस अवसर पर आर्य कन्या इण्टर कालेज के प्रबंधक आनन्द प्रकाश आर्य , कालेज की प्रधानाचार्या श्रीमती रेनू नेगी , श्रीमती मीनाक्षी शर्मा, तोताराम पांथरी, सचिव प्रदीप अग्रवाल व महिला संयोजिका श्रीमती बीना मित्तल ने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर स्कूल की आर्थिक रूप से कमजोर 25 कन्याओ की वर्षभर की स्कूल फीस परिषद की ओर से जमा करायी गई ताकि
कोई भी कन्या शिक्षा से वंचित न रहे ।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती बीना मित्तल ने किया ।
इस अवसर पर अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, सचिव प्रदीप अग्रवाल, महिला संयोजिका श्रीमती बीना मित्तल,मीनाक्षी शर्मा, गोपाल बंसल,राजेन्द्र जखमोला, राकेश मित्तल,तोताराम पांथरी, राजदीप माहेश्वरी , सुनील गुप्ता, सेवकराम मानुजा, श्रीमती शीला कुकरेती, श्रीमती रीता जखमोला इत्यादि सदस्य व स्कूल की अध्यापिकाऐ उपस्थित थी ।
गोपाल चन्द्र बंसल
प्रवक्ता

Related articles

कोटद्वार मंडी में सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रगतिशील किसान हुए सम्मानित

कोटद्वार। 16 सितंबर 2026 को नवीन मंडी स्थल कोटद्वार में सेवा संकल्प अभियान एवं सेवा दिवस के अंतर्गत...

15 अक्टूबर से UPI के कुछ भुगतानों पर लगेगा शुल्क, क्या ग्राहकों पर पड़ेगा सीधा बोझ?

सोशल मीडिया पर साझा की गई जानकारी के अनुसार, 15 अक्टूबर 2026 से ₹2,000 से अधिक के कुछ...

कोटद्वार रेलवे स्टेशन और अतिक्रमण — खूबसूरत चेहरे पर दाग महेंद्र पाल सिंह रावत, अध्यक्ष पूर्व सैनिक संघर्ष समिति*

*कोटद्वार रेलवे स्टेशन और अतिक्रमण — खूबसूरत चेहरे पर दाग महेंद्र पाल सिंह रावत, अध्यक्ष पूर्व सैनिक संघर्ष...

*ग्रामीण संस्था विकास विज्ञान समिति की तरफ से दुर्गापुर क्षेत्र बाल भारती पब्लिक स्कूल एक गोष्ठी आयोजित की गई*

आज दिनांक 15 /9/2026 को में ग्रामीण संस्था विकास विज्ञान समिति की तरफ से दुर्गापुर क्षेत्र बाल भारती...