कोटद्वार:भारत विकास परिषद कोटद्वार के तत्वावधान में पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न हुआ

Date:

Share post:

भारत विकास परिषद कोटद्वार के तत्वावधान में पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न हुआ जिसमे भारत को जानो प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरित किये गए।
जानकीनगर स्थित रितेश शर्मा सरस्वती विघा मन्दिर इण्टर कालेज मे आयोजित उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विघालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार कुकरेती व विशिष्ट अतिथि प्रदीप नौटियाल ने दीप प्रज्जवलित करके किया ।इस अवसर मनोज कुमार कुकरेती ने कहा कि बच्चो को भामा शाह जैसा बनाना है । इनके अन्दर समाज मे सहयोग व सहायता करने की भावना जागृत करनी है ।उन्होने भारत विकास परिषद के कार्यो की प्रशंसा की।
परिषद् के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने अतिथिओ का स्वागत करते हुए परिषद के कार्यो के बारे विस्तार से बताया ।
भारत को जानो प्रतियोगिता के संयोजक गोपाल चन्द्र बंसल ने उक्त प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए बताया नगरस्तरीय मे नगर क्षेत्र की 21 स्कूलो के लगभग 66 छात्र- छात्राओ ने तथा प्रथम चरण विघालय स्तर मे लगभग 1653 बच्चो ने भाग लिया था ।
इस अवसर विशिष्ट अतिथि प्रदीप नौटियाल, तोताराम पांथरी व कैलाश चन्द्र अग्रवाल ने भी विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का संचालन गोपाल चन्द्र बंसल ने किया ।
नगरस्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता मे निम्न छात्र-छात्राओ को पुरस्कार वितरित किये गये ।
जूनियर वर्ग
प्रथम- हैप्पी होम स्कूल
अर्थव सेमवाल कक्षा-6
अनमोल रावत कक्षा- 8
द्वितीय– ऋषि बाल शिक्षा
निकेतन लालपानी
स्नेह- आरूशी कक्षा-8
व मंयक चौहान.
कक्षा- 8
तृतीय– हिमालय एकेडमी
— मौ• जैदसिद्धकी
कक्षा–6 व तनुश्री
कक्षा- 8
सात्वना– बी डी एस एन
पब्लिक स्कूल–
आराध्य कक्षा- 6
व परी नेगी कक्षा- 8

    सीनियर वर्ग

प्रथम– टी सी जी पब्लिक
स्कूल– अर्चिता
काला कक्षा -10 व
आरूशी ग्वाड़ी कक्षा-
10
द्वितीय — आर्दश पब्लिक
स्कूल–अमन
सिंह कक्षा- 10
व इशिता कक्षा- 9
तृतीय– मदरलैंड एकेडमी
वैष्णवी रावत
कक्षा- 10 व
कविता कक्षा – 9
सात्वना- मेहरबान सिंह
कण्डारी सरस्वती
विघा मन्दिर इण्टर
कालेज– वर्षा
कक्षा-10 व मनीषा
कक्षा–10
इनके अलावा विघालय स्तर पर प्रथम व द्वितीय आने वाले 66 छात्र-छात्राओ को पुरस्कृत किया गया ।
प्रतियोगिता सम्पन्न कराने मे सभी स्कूलो के सहयोग के लिए परिषद की ओर से तोताराम पांथरी द्वारा आभार व्यक्त किया गया ।
इस अवसर पर अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, उपसचिव दीपक कपटियाल, संयोजक गोपाल बंसल, कैलाश चन्द्र अग्रवाल, तोताराम पांथरी ,सेवकराम मानुजा , विष्णु कुमार अग्रवाल,श्रीकृष्ण सिंघानिया इत्यादि उपस्थित थे।

गोपाल बंसल
प्रवक्ता

Related articles

*रोटरी क्लब कोटद्वार की एक बैठक मे वर्ष 2026-2027 की नई कार्यकारिणी का किया गया गठन श्रीमती प्रतिभा गुप्ता अध्यक्ष व वीना रावत सचिव...

रोटरी क्लब कोटद्वार की एक बैठक मे वर्ष 2026-2027 की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमे श्रीमती...

*लहंगा, आधी वर्दी – तीन पीढ़ी का समर्पणशादी के मंडप से रिटायरमेंट तक, और अब बेटा अग्निवीर – एक पहाड़ी फौजी परिवार की पूरी...

लहंगा, आधी वर्दी - तीन पीढ़ी का समर्पणशादी के मंडप से रिटायरमेंट तक, और अब बेटा अग्निवीर -...

आईटीडीए कैल्क, अमेरिकन इंस्टीट्यूट ऑफ इंग्लिश लैंग्वेज एवं बुरांश कोचिंग द्वारा इंटर-बैच प्रतियोगिता का सफल आयोजन

कोटद्वार। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहन एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के उद्देश्य...

‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत झंडीचौड़ में किसान शिविर आयोजित, जैविक खेती अपनाने और पीएम किसान की समस्याओं के समाधान पर जोर

कोटद्वार। कृषि विभाग के "खेत बचाओ अभियान" के अंतर्गत कृषि विभाग डुगड्डा के प्रभारी केहर सिंह चौधरी द्वारा...