कोटद्वार:लालढांग चिल्लरखाल मोटर मार्ग के निर्माण को लेकर यूकडी की भूमिका को लेकर आज महानगर कार्यालय शिब्बूनगर में होगी प्रेस वार्ता

Date:

Share post:

कोटद्वार की जनता की वर्षों पुरानी मांग लालढांग चिल्लरखाल मोटर मार्ग निर्माण को लेकर माननीय उच्चतम् न्यायालय से आये फैसले के आलोक में उत्तराखण्ड क्रांति दल आज कोटद्वार महानगर कार्यालय में एक प्रेस वार्ता का आयोजन करेगा, उत्तराखंड क्रांति दल के महानगर अध्यक्ष जगदीपक सिंह रावत द्वारा प्रेस को भेजे गये एक संदेश में जानकारी साझा करते हुए बताया गया है कि उच्चतम् न्यायालय के इस फैसले तथा लालढांग चिल्लरखाल मोटर मार्ग को लेकर यूकडी के बर्षो पुराने संघर्ष और माननीय उच्चतम् न्यायालय के फैसले के संदर्भ में आज प्रेस वार्ता आयोजित होगी। प्रेस नोट के अनुसार:
आज दिनांक 14 फरवरी 2026 ,10 प्रातः बजे यूकेडी के महानगर कार्यालय शिब्बू नगर में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया है,जिसे दल के संरक्षक डॉ शक्तिशैल कपरवाण संबोधित करेंगे ।
पत्रकार वार्ता में यूकेडी के युवा नेता एडवोकेट रोहित डंडरियाल सर्वोच्च न्यायालय में चिल्लर खाल-लालढांग मोटर मार्ग निर्माण के लिए यूकेडी का कानूनी पक्ष के संदर्भ में विचार व्यक्त करेंगे।इस अवसर पर दल के सर्वोच्च सलाहकार समिति के सदस्य महेन्द्रसिंह रावत ,व सत्यप्रकाश भारद्वाज, आदि उपस्थित रहेंगे।

Related articles

*भारतीय जनता पार्टी यमकेश्वर के स्वर्गाश्रम मंडल अंतर्गत लक्ष्मण झूला शक्ति केंद्र में आयोजित हुई बैठक सिंचाई राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल की गरिमामयी उपस्थिति...

भारतीय जनता पार्टी यमकेश्वर के स्वर्गाश्रम मंडल अंतर्गत लक्ष्मण झूला शक्ति केंद्र में आयोजित बैठक में उपस्थित...

*सीआईएमएस ग्रुप ऑफ कॉलेजेज और गढ़वाल राइफल्स के बीच महत्वपूर्ण MOU*सैनिक परिवार के छात्रों को उच्च शिक्षा मे राहत*

सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा में बड़ी राहत सीआईएमएस ग्रुप ऑफ कॉलेजेज और गढ़वाल राइफल्स के बीच महत्वपूर्ण MOU सैनिक...

*एक लम्बे संघर्ष की कहानी है ..अनसुलझी,अनकही,रुग्णदायी. डॉ अम्बिका प्रसाद*

एक लम्बे संघर्ष की कहानी है ..अनसुलझी,अनकही,रुग्णदायी. शब्दों से शायद ही पूरी होगी..?एक दर्द है पीढ़ी-दर-पीढ़ी का..जो वंशानुगत सालता...

पीतांबर दत्त बड़थ्वाल हिमालय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में वाणिज्य विभाग और पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के संयुक्त तत्वाधान में ओरिएंटेशन एवं करियर काउंसलिंग...

पीतांबर दत्त बड़थ्वाल हिमालय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में वाणिज्य विभाग और पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के संयुक्त...