लालढांग चिल्लरखाल मोटर मार्ग निर्माण को लेकर क्षेत्रीय जनता की बर्षो पुरानी मांग अब उतरेगी वास्तविकता के धरातल पर* दो राष्ट्रीय पार्कों के बीच से गुजरती है सड़क*

Date:

Share post:

लालढांग चिल्लरखाल मोटर मार्ग की बर्षो पुरानी मांग: वफर जोन में एलीवेटेड बने रोड़: (अजय तिवाड़ी) : कोटद्वार नगर के साथ ही कोटद्वार भाबर सहित लगभग 18 गाँव और लालढांग क्षेत्र के लोगों के लिए विगत दिवस एक खुशखबरी आई कि उच्चतम् न्यायालय ने उक्त मोटर मार्ग पर लगी सभी आपत्तियों को हटाकर इस मार्ग के अस्तित्व में आने पर लगी पाबंदी हटा ली है, विगत सालों उत्तराखण्ड सरकार ने लालढांग चिल्लरखाल मोटर मार्ग पर निर्माण कार्य प्रारंभ भी कर दिया था लेकिन वन्यजीव और पर्यावरण के लिए इस मोटर मार्ग को खतरा बताते हुए माननीय उच्चतम् न्यायालय में अर्जियाँ दी गई थी जिसको लेकर गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी और कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूरी ने विशेष रुचि दिखाई, भाजपा की तेज तर्रार सांसद तथा उच्चतम् न्यायालय की वरिष्ठ अधिवक्ता बांसुरी स्वराज की पैरवी तथा पर्दे के पीछे केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार की सशक्त भूमिका के चलते आज लालढांग चिल्लरखाल मोटर मार्ग बनने का सपना साकार होते दिख रहा है। एक कोटद्वार निवासी के रूप में मै बर्षो से लालढांग हरिद्वार कोटद्वार मोटर मार्ग पर यात्रा करते आया हूँ, खासकर गढ़वाल मोटर आनर्स यूनियन जीएमओयू की बसें सालों से इस कच्चे टूटे फूटे मार्ग पर हिचकोले खाते चल रहीं हैं

कोटद्वार में इस सड़क को लेकर उत्तराखण्ड क्रांति दल, से लेकर पूर्व सैनिक संघर्ष समिति सहित कोटद्वार की आम जनता, पत्रकार, सामाजिक संगठनों की प्रमुख भूमिका रही है, अतः लालढांग चिल्लरखाल मोटर मार्ग अस्तित्व में आये यह केवल और केवल कोटद्वार की जनता की जीत है, पूर्व में राजनीतिक होड़ लेने के चक्कर में यह मोटर मार्ग आधा भी नही बन पाया जबकि इस पर खर्च बहुत बड़ी धनराशि हो गई, खैर देर सवेर कोटद्वार के हित में माननीय उच्चतम् न्यायालय और भारत सरकार की मजबूत भूमिका ने लालढांग चिल्लरखाल मोटर मार्ग के बनने की राह में आ रहे रोडे़ हटा दिए हैं, अब सड़क क्योंकि कार्बेट नेशनल पार्क, राजाजी नेशनल पार्क के बफर जोन से गुजरेगी अत: उक्त मोटर मार्ग को अगर चार किलोमीटर एलीवेटेड बना दिया जाता है तो भविष्य में व्यावसायिक वाहन भी इस मोटर मार्ग पर चल पायेंगे, इसके साथ ही प्रदेश सरकार को लालढांग बाजार मे व्याप्त अतिक्रमण पर भी अब कार्यवाही करनी है, वर्तमान मे लालढांग बाजार में एक साथ दो वाहन पास नही हो पाते हैं सड़क तक अवैध अतिक्रमण हटाने की आवश्यकता है, देर से ही सही कोटद्वार से भाबर तथा लालढांग क्षेत्र के अठारह के लगभग गाँव के लोगों को इस सड़क को लेकर जो खुशखबरी सबसे पहले कोटद्वार विधायक तथा विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूरी ने कल सोशलमीडिया के माध्यम से कोटद्वार की जनता को दी वह कहीं ना कहीं एक सुखद अहसास दिलाती है।।।अजय तिवाड़ी।।।

Related articles

*अंकिता भंडारी की पुण्यतिथि पर आम आदमी पार्टी ने गांधी प्रतिमा स्थल पर दी  अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि*

अंकिता भंडारी की पुण्यतिथि पर आम आदमी पार्टी ने गांधी प्रतिमा स्थल पर दी  अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि प्रदेश अध्यक्षा...

*आईटीडीए कैल्क बुराँस कोचिंग क्लासेस अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ़ लैंग्वेज द्वारा सयुंक्त रूप से विश्वकर्मा दिवस पर हवन पूजन यज्ञ का आयोजन*

आईटीडीए कैल्क बुराँस कोचिंग क्लासेस अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ़ लैंग्वेज द्वारा सयुंक्त रूप से विश्वकर्मा दिवस पर हवन पूजन...

*तैड़िया गांव विस्थापन प्रक्रिया से इतर मिले मूलभूत सुविधाएं… बिनीता ध्यानी*

तैड़िया गांव विस्थापन प्रक्रिया से इतर मिले मूलभूत सुविधाएं... बिनीता ध्यानी प्रखण्ड रिखणीखाल के कोर जोन में बसे तैड़िया...

वार्ड 37 पश्चिमी झंडी चौड़ में धूमधाम से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती, क्षेत्र की खुशहाली के लिए हुआ महायज्ञ

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड में श्री विश्वकर्मा मंदिर में भगवान विश्वकर्मा की जयंती बड़े धूमधाम से...