*गढ़वाल में भाई ने सगे भाई पर किया जानलेवा हमला, अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया*

Date:

Share post:

सगे भाई पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त पाटल बरामद।

दिनांक 09.02.2026 को राकेश कुमार, निवासी पाबो, पौड़ी द्वारा कोतवाली पौड़ी में एक लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि दिनांक 07.02.2026 की रात्रि में उनके भाई कुलदीप सिंह द्वारा उनके छोटे भाई राजेन्द्र सिंह के साथ विवाद कर जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार (पाठल) से सिर पर वार किया गया, जिससे राजेन्द्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली पौड़ी में अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 06/2026, धारा 109 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पौड़ी श्री सर्वेश पंवार द्वारा अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पौड़ी को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

उक्त निर्देशों के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पौड़ी के पर्यवेक्षक में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा साक्ष्य संकलन एवं महत्वपूर्ण जानकारी एकत्रित करते हुए प्रभावी कार्यवाही की गई। इसी क्रम में फॉरेंसिक टीम द्वारा भी घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए। इसके पश्चात पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त कुलदीप सिंह को फल्दवाड़ी, मदकोली से गिरफ्तार किया गया। साथ ही अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार (पाठल) को भी बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार पौड़ी भेज दिया गया है।

नाम पता अभियुक्त
कुलदीप (उम्र 43 वर्ष) पुत्र चेपड़ूलाल, निवासी पाबो पौड़ी गढ़वाल

बरामदगी
घटना में प्रयुक्त पाटल

पुलिस टीम
(1) उपनिरीक्षक मुकेश गैरोला
(2) हेड कांस्टेबल सुनील

Holi advertisement
Holi Advertisement
spot_img

Related articles

*अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस : समानता, सम्मान और सशक्तिकरण का प्रतीक- मानव सभ्यता के विकास में नारी का अतुलनीय योगदान*: *आलेख ख्याति प्राप्त शिक्षक जे०पी०...

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस : समानता, सम्मान और सशक्तिकरण का प्रतीक- मानव सभ्यता के विकास में नारी का योगदान...

जीवन का सर्जन, श्रृंगार, विकास एवं ममता का आधार सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं ।

जीवन का सर्जन, श्रृंगार, विकास एवं ममता का आधार सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं ।डॉ...

पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेन्द्र पाल सिंह रावत ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रेषित की शुभकामनाएँ;...

महंगा हुआ सिलेंडर अभी महंगाई के और लग सकते हैं झटके!: अजय तिवाड़ी

महंगा हुआ सिलेंडर अभी महंगाई के और लग सकते हैं महंगाई के झटके: ईरान अमेरिका युद्ध का प्रभाव...