*बाहर से आकर कोटद्वार का माहौल खराब करने वालों पर की जाएगी कड़ी वैधानिक कार्यवाही*

Date:

Share post:

कोटद्वार में शांति एवं सुरक्षा हेतु पौड़ी पुलिस की सतत निगरानी के साथ सघन चेकिंग जारी।

बाहर से आकर कोटद्वार का माहौल खराब करने वालों पर की जाएगी कड़ी वैधानिक कार्यवाही।

कोटद्वार क्षेत्र में शांति, कानून-व्यवस्था एवं आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पौड़ी पुलिस द्वारा निरंतर सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी एवं मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से जनपद में प्रवेश एवं निकास करने वाले सभी वाहनों की चेकिंग बैरियर प्वाइंट्स पर की जा रही है, साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान एवं सत्यापन की कार्रवाई भी सुनिश्चित की जा रही है।

नगर क्षेत्र के प्रमुख मार्गों, चौराहों, संवेदनशील स्थलों, बाजार क्षेत्रों, सार्वजनिक स्थानों एवं भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई है। पुलिस टीमों द्वारा लगातार पैदल गश्त एवं मोबाइल गश्त कर स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है साथ ही बाहर से आकर कोटद्वार का माहौल खराब करने अथवा किसी भी प्रकार से शांति भंग करने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। पौड़ी पुलिस की आमजन से अपील है कि वे शांति एवं सौहार्द बनाए रखें, किसी भी भ्रामक/अपुष्ट सूचना पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराएं।

Related articles

*अंकिता भंडारी की पुण्यतिथि पर आम आदमी पार्टी ने गांधी प्रतिमा स्थल पर दी  अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि*

अंकिता भंडारी की पुण्यतिथि पर आम आदमी पार्टी ने गांधी प्रतिमा स्थल पर दी  अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि प्रदेश अध्यक्षा...

*आईटीडीए कैल्क बुराँस कोचिंग क्लासेस अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ़ लैंग्वेज द्वारा सयुंक्त रूप से विश्वकर्मा दिवस पर हवन पूजन यज्ञ का आयोजन*

आईटीडीए कैल्क बुराँस कोचिंग क्लासेस अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ़ लैंग्वेज द्वारा सयुंक्त रूप से विश्वकर्मा दिवस पर हवन पूजन...

*तैड़िया गांव विस्थापन प्रक्रिया से इतर मिले मूलभूत सुविधाएं… बिनीता ध्यानी*

तैड़िया गांव विस्थापन प्रक्रिया से इतर मिले मूलभूत सुविधाएं... बिनीता ध्यानी प्रखण्ड रिखणीखाल के कोर जोन में बसे तैड़िया...

वार्ड 37 पश्चिमी झंडी चौड़ में धूमधाम से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती, क्षेत्र की खुशहाली के लिए हुआ महायज्ञ

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड में श्री विश्वकर्मा मंदिर में भगवान विश्वकर्मा की जयंती बड़े धूमधाम से...