रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान मे यातायात पुलिस विभाग के साथ मिलकर सड़क सुरक्षा माह का आयोजन

Date:

Share post:

रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान मे यातायात पुलिस विभाग के साथ मिलकर सड़क सुरक्षा माह
अभियान के अन्तर्गत सर्दियो के मौसम मे कोहरे व कम दृश्यता के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं
के रोकथाम के लिए वाहनो पर रिफ्लेक्टर टेप लगाये गये ।
तिलवाढ़ाग पुल पर आयोजित उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ रोटरी अध्यक्ष ऋषि ऐरन व यातायात निरीक्षक सन्दीप तोमर ने किया ।इस अवसर अध्यक्ष ऋषि ऐरन ने कहा कि रिफ्लेक्टर टेप अन्धेरे व कोहरे व रात मे दूर से ही वाहन की जानकारी को स्पष्ट करता है ।
यातायात निरीक्षक सन्दीप तोमर ने आमजन व वाहन चालको को रिफ्लेक्टर टेप के बारे मे जानकारी देते हुए बताया कि रिफ्लेक्टर टेप लगाने से पीछे से आने वाले वाहन चालक समय रहते सतर्क हो जाते है तथा दुर्घटना होने से बचाव होता है ।
इस अवसर पर रोटरी सदस्यो व पुलिस कर्मियो ने वाहन चालको को अपने वाहनो पर अनिवार्य रूप से रिफ्लेक्टर टेप लगाने , नियन्त्रित गति रखने ,फाॅग लाइट का सही उपयोग करने तथा यातायात नियमो का पालन करने हेतु प्रेरित किया ।
इस अवसर पर रोटरी सदस्यो व पुलिस कर्मियो द्वारा वाहनो मे रिफ्लेक्टर टेप लगाये गए।
कार्यक्रम संयोजक ज्योति स्वरूप उपाध्याय ने कार्यक्रम का संचालन किया ।
इस अवसर पर यातायात निरीक्षक सन्दीप तोमर, रोटरी अध्यक्ष ऋषि ऐरन सचिव विजय कुमार, उपाध्यक्ष डी पी सिंह , कार्यक्रम संयोजक ज्योति स्वरूप उपाध्याय, गोपाल बसंल, मनीष अग्रवाल, संजीव अग्रवाल,बीना रावत ,अशोक अग्रवाल, राजेश गुप्ता ,नरेन्द्र गोयल,अमित अग्रवाल इत्यादि रोटरी सदस्य , पुलिस कर्मी उपस्थित थे।
गोपाल बंसल
प्रवक्ता

Related articles

*कोटद्वार: पश्चिम एशिया में अमेरिका तथा ईरान का युद्ध दुनिया में गरीबी का बन सकता है कारण:ऋषि कण्डवाल सिंचाई राज्य मंत्री उत्तराखण्ड सरकार*

उत्तराखण्ड सरकार के सिंचाई राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल ने पश्चिम एशिया में निरंतर गहराते युद्ध और वैश्विक अस्थिरता...

**रिखणीखाल:वन्य जीवों द्वारा ग्राम पंचायत के किसी भी तोक में खेती सुरक्षित नहीं…. बिनीता ध्यानी**

वन्य जीवों द्वारा ग्राम पंचायत के किसी भी तोक में खेती सुरक्षित नहीं…. बिनीता ध्यानी रिखणीखाल।ग्राम पंचायत काण्डा, विकास...

कोटद्वार: बुद्धापार्क सौंदर्यीकरण के उद्घाटन कार्यक्रम में पार्षद प्रवेन्द्र रावत ने लगाया पार्षदों की उपेक्षा का आरोप

कोटद्वार। नगर निगम के एक कार्यक्रम में पार्षदों को अपेक्षित सम्मान न मिलने को लेकर असंतोष सामने आया...

*सिंचाई राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल सिंचाई योजनाओं और जनता द्वारा नये योजनाओं के प्रस्तावों को लेकर विकास खण्डवार सिंचाई विभाग के अधिकारियों तथा जनता...

सिंचाई राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल सिंचाई योजनाओं और जनता द्वारा नये योजनाओं के प्रस्तावों को लेकर विकास खण्डवार...