*कोटद्वार:वृद्ध महिला के बुढ़ापे के एक मात्र सहारे नरेंद्र को ढूंढने पानीपत पहुंचे पूर्व सैनिक, पूर्व सैनिक संघर्ष समिति की अध्यक्ष महेन्द्र पाल सिंह रावत के नेतृत्व में सराहनीय पहल*

Date:

Share post:

वृद्ध महिला के बुढ़ापे के एक मात्र सहारे नरेंद्र को ढूंढने पानीपत पहुंचे पूर्व सैनिक……..

 कोटद्वार की रहने वाली एक वृद्ध महिला के एक मात्र बेटे नरेंद्र की गुमशुदगी की खबर ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। विगत 12 दिनों से लापता नरेंद्र की मां अपने बेटे की वापसी के लिए पूर्व सैनिक संघर्ष समिति कोटद्वार के सदस्यों के साथ पानीपत पहुंची है।

 नरेंद्र की मां की आंखों में आंसू और दिल में दर्द है। वह अपने बेटे की वापसी के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं। पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के सदस्य भी इस मामले में मदद के लिए आगे आए हैं।

 बताते चले नरेंद्र की मां ने पूर्व सैनिक संघर्ष समिति कोटद्वार से अपने बच्चे को ढूंढने के लिए मदद मांगी थी, जिसके बाद मानवता के आधार पर चार सदस्यीय पूर्व सैनिक की टीम जिस मे ठाकुर सिंह गुसाईं, जीत सिंह भंडारी और गोपाल सिंह आदि इस मामले में विस्तृत जानकारी और खोजबीन के लिए पानीपत पहुंचे है जहां से नरेंद्र पिछले 12 दिनों से लापता है और उसकी कोई खबर नहीं मिल रही है

।


पूर्व सैनिक संघर्ष समिति कोटद्वार की चार सदस्यीय टीम पानीपत पुलिस से संपर्क कर नरेंद्र को हर संभव ढूंढने के लिए प्रयास करेंगे। इस बीच, नरेंद्र की मां ने अपने बेटे की वापसी के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि वह अपने बेटे के बिना नहीं रह सकती और उसे जल्द से जल्द वापस चाहती हैं।

पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के सदस्य नरेंद्र की तलाश में जुटे हुए हैं और जल्द ही उसे ढूंढ निकालने के लिए प्रयास करेंगे।

महेंद्र पाल सिंह रावत
अध्यक्ष, पूर्व सैनिक संघर्ष समिति कोटद्वार

Related articles

*अंकिता भंडारी की पुण्यतिथि पर आम आदमी पार्टी ने गांधी प्रतिमा स्थल पर दी  अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि*

अंकिता भंडारी की पुण्यतिथि पर आम आदमी पार्टी ने गांधी प्रतिमा स्थल पर दी  अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि प्रदेश अध्यक्षा...

*आईटीडीए कैल्क बुराँस कोचिंग क्लासेस अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ़ लैंग्वेज द्वारा सयुंक्त रूप से विश्वकर्मा दिवस पर हवन पूजन यज्ञ का आयोजन*

आईटीडीए कैल्क बुराँस कोचिंग क्लासेस अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ़ लैंग्वेज द्वारा सयुंक्त रूप से विश्वकर्मा दिवस पर हवन पूजन...

*तैड़िया गांव विस्थापन प्रक्रिया से इतर मिले मूलभूत सुविधाएं… बिनीता ध्यानी*

तैड़िया गांव विस्थापन प्रक्रिया से इतर मिले मूलभूत सुविधाएं... बिनीता ध्यानी प्रखण्ड रिखणीखाल के कोर जोन में बसे तैड़िया...

वार्ड 37 पश्चिमी झंडी चौड़ में धूमधाम से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती, क्षेत्र की खुशहाली के लिए हुआ महायज्ञ

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड में श्री विश्वकर्मा मंदिर में भगवान विश्वकर्मा की जयंती बड़े धूमधाम से...