*खोह नदी में मुक्ति धाम के पास नदी में बन रही सुरक्षा दीवार से होगी भारी तबाही वर्षा काल में जान माल के भारी नुकसान की आशंका जताते हुए पूर्व सैनिक संघर्ष समिति ने जिलाधिकारी को भेजा ज्ञापन*

Date:

Share post:

खोह नदी में नियमों के विरुद्ध हुए सुरक्षा दीवार निर्माण कार्य पर पूर्व सैनिक संघर्ष समिति ने रोष व्यक्त किया है। कहा कि पूर्व में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी की ओर से आपत्ति जताने के बाद भी संबंधित विभाग समस्या को लेकर लापरवाह बना हुआ है। यदि समय रहते धरातल की स्थिति नहीं सुधारी गई तो गत वर्षों की तरह इस वर्ष भी वर्षाकाल में खोह नदी आबादी में तबाही मचाएगी। जिससे लोगों को जान-माल का खतरा हो सकता हैं।
बुधवार पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में पूर्व सैनिकों ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा। पूर्व सैनिकों ने बताया कि आबादी के बीच से होकर गुजरने वाली खोह नदी प्रतिवर्ष वर्षाकाल में तबाही मचाती है। गत वर्ष कई भवन खोह नदी के वेग में बह गए थे। जिसके कारण बाढ़ प्रभावितों को किराए के भवनों में जीवन गुजारना पड़ रहा है। बताया कि लोगों की शिकायत के बाद नगर निगम नदी के तटों पर सुरक्षा दीवार बना रहा है। लेकिन, खोह नदी मुक्ति धाम ट्रेंचिंग ग्राउंड के समीप नियमों की अनदेखी कर बनाई जा रही सुरक्षा दीवार से लोगों को और अधिक बाढ़ का खतरा सताने लगा हैं। हालत यह है कि ट्रेंचिंग ग्राउंड की चौड़ाई बढ़ाने के लिए नदी के बीच से ही सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। ऐसे में चौड़ाई कम होने से नदी का पूरा वेग आबादी की ओर होगा। बताया कि पूर्व में सिंचाई विभाग ने निगम के इस कार्य पर सवाल भी खड़े किए हैं। विभाग का कहना है कि इस संबंध में नगर निगम ने उनसे किसी भी प्रकार की एनओसी नहीं ली है। ज्ञापन देने वालों में ठाकुर सिंह, गोपाल सिंह नेगी, अनुसुया प्रसाद सेमवाल आदि मौजूद रहे।

अध्यक्ष महेन्द्र पाल सिंह रावत
पूर्व सैनिक संघर्ष समिति कोटद्वार

Related articles

*रोटरी क्लब कोटद्वार की एक बैठक मे वर्ष 2026-2027 की नई कार्यकारिणी का किया गया गठन श्रीमती प्रतिभा गुप्ता अध्यक्ष व वीना रावत सचिव...

रोटरी क्लब कोटद्वार की एक बैठक मे वर्ष 2026-2027 की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमे श्रीमती...

*लहंगा, आधी वर्दी – तीन पीढ़ी का समर्पणशादी के मंडप से रिटायरमेंट तक, और अब बेटा अग्निवीर – एक पहाड़ी फौजी परिवार की पूरी...

लहंगा, आधी वर्दी - तीन पीढ़ी का समर्पणशादी के मंडप से रिटायरमेंट तक, और अब बेटा अग्निवीर -...

आईटीडीए कैल्क, अमेरिकन इंस्टीट्यूट ऑफ इंग्लिश लैंग्वेज एवं बुरांश कोचिंग द्वारा इंटर-बैच प्रतियोगिता का सफल आयोजन

कोटद्वार। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहन एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के उद्देश्य...

‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत झंडीचौड़ में किसान शिविर आयोजित, जैविक खेती अपनाने और पीएम किसान की समस्याओं के समाधान पर जोर

कोटद्वार। कृषि विभाग के "खेत बचाओ अभियान" के अंतर्गत कृषि विभाग डुगड्डा के प्रभारी केहर सिंह चौधरी द्वारा...