कोटद्वार: पूर्व सैनिक संघर्ष समिति ने उत्तराखण्ड सरकार में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से कोटद्वार में उत्तराखण्ड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड सेल की स्थापना की मांग की:

Date:

Share post:

कोटद्वार: पूर्व सैनिक संघर्ष समिति ने उत्तराखण्ड सरकार में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से कोटद्वार में उत्तराखण्ड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड सेल की स्थापना की मांग की: उत्तराखण्ड के लोगों तथा पूर्व सैनिकों, उनके आश्रित, परिजनों की समस्याएं तथा उनके निराकरण के लिए गढ़वाल के प्रवेश द्वार कोटद्वार में उत्तराखण्ड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड सेल की अलग से स्थापना की मांग की है। पूर्व सैनिक संघर्ष समिति ने अपने मांग पत्र में उल्लेख किया है कि जब पूर्व सैनिक संघर्ष समिति ने अपने इस मांग के संदर्भ में उत्तराखण्ड सरकार में सैनिक कल्याण मंत्री का दाइत्व निभा रहे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात की थी तो उन्होंने पूर्व सैनिक संघर्ष समिति की इस महत्वपूर्ण मांग को मौखिक सहमति प्रदान कर दी थी, पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेन्द्र पाल सिंह रावत ने बताया कि कोटद्वार में हजारों पूर्व सैनिक उनके आश्रित तथा वीर नारियों की रोजगार तथा दूसरे महत्वपूर्ण मुद्दे हैं जिनके समाधान के लिए बाहर जाना पड़ता है अतः पूर्व सैनिक उनके आश्रितों की रोजगार सहित दूसरे महत्वपूर्ण मुद्दों के समाधान के लिए कोटद्वार में उत्तराखण्ड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड सेल की स्थापना नितांत आवश्यक है जिस पर उत्तराखण्ड सरकार यथाशीघ्र कार्य वाही करे ।

Related articles

कोटद्वार पीजी कॉलेज में ‘स्टार्टअप-चुनौतियां एवं संभावनाएं’ विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

डॉ. पी. द. ब. हि. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वारउद्यमिता के अंतर्गत स्टार्टअप-चुनौतियां एवं संभावनाएं" विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता...

राष्ट्रीय खेल दिवस पर कोटद्वार में उदीयमान हॉकी खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का हुआ सम्मान

आज प्रदेश कांग्रेस सचिव बलबीर सिंह रावत के कैम्प कार्यालय मालवीय उद्यान कोटद्वार में राष्ट्रीय खेल दिवस एवं...

हैप्पी चिल्ड्रेन एकेडमी में पुस्तक मेले का आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाई पुस्तकों में विशेष रुचि

कोटद्वार। विकास नगर गाड़ीघाट स्थित ख्यातिप्राप्त विद्यालय हैप्पी चिल्ड्रेन एकेडमी में विद्या बुक फेयर, देहरादून की ओर से...