कोटद्वार:अग्नि वीर भर्ती रैली में शामिल दो युवकों को आनन फानन में क्यों पंहुचाया गया अस्पताल देखें विस्तृत खबर:

Date:

Share post:

अग्नि वीर भर्ती रैली में शामिल दो युवकों को आनन फानन में पंहुचाया गया अस्पताल देखें खबर: कोटद्वार में आजकल गबर सिंह कैम्प में हर जिले से भारत की गरिमा मयी सेना का हिस्सा बनने के लिए अग्नि वीर भर्ती रैली आयोजित हो रही है जिसमें शामिल युवाओं में सेना का हिस्सा बनने और राष्ट्र सेवा के साथ रोजगार प्राप्ति के लिए उत्साह दिखाई द रहा है। बिगत दिवस जब चमोली जिले के लिए अग्नि वीरों की भर्ती चयन प्रक्रिया जारी थी तो अचानक दो युवक जिनमें एक युवक चमोली जिले का थराली निवासी तथा दूसरा गैरसैण निवासी था जिनके नाम संदीप सिंह जिनकी आयु 21 वर्ष बताई गयी है जबकि दूसरे युवक का नाम मनोज सिंह उम्र 19 वर्ष थराली का निवासी बताया गया है दोनों युवक चक्कर खाकर गिर

गये जिन्हें यथाशीघ्र आनन फानन में सरकारी बेस अस्पताल लाया गया तथा दोनों का उपचार किया गया, उपचार के बाद एक युवक को हालत में सुधार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है जबकि दूसरे युवक का अभी अस्पताल में समाचार लिखे जाने तक उपचार होना बताया जा रहा है, अस्पताल सूत्रों के अनुसार डिहाइड्रेशन के चलते युवक बेहोशी तथा चक्कर आने की समस्या के शिकार हुए जिसमें चिंता जनक कोई बात नही है। अलग खबर डाटकाम

Related articles

*अंकिता भंडारी की पुण्यतिथि पर आम आदमी पार्टी ने गांधी प्रतिमा स्थल पर दी  अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि*

अंकिता भंडारी की पुण्यतिथि पर आम आदमी पार्टी ने गांधी प्रतिमा स्थल पर दी  अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि प्रदेश अध्यक्षा...

*आईटीडीए कैल्क बुराँस कोचिंग क्लासेस अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ़ लैंग्वेज द्वारा सयुंक्त रूप से विश्वकर्मा दिवस पर हवन पूजन यज्ञ का आयोजन*

आईटीडीए कैल्क बुराँस कोचिंग क्लासेस अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ़ लैंग्वेज द्वारा सयुंक्त रूप से विश्वकर्मा दिवस पर हवन पूजन...

*तैड़िया गांव विस्थापन प्रक्रिया से इतर मिले मूलभूत सुविधाएं… बिनीता ध्यानी*

तैड़िया गांव विस्थापन प्रक्रिया से इतर मिले मूलभूत सुविधाएं... बिनीता ध्यानी प्रखण्ड रिखणीखाल के कोर जोन में बसे तैड़िया...

वार्ड 37 पश्चिमी झंडी चौड़ में धूमधाम से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती, क्षेत्र की खुशहाली के लिए हुआ महायज्ञ

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड में श्री विश्वकर्मा मंदिर में भगवान विश्वकर्मा की जयंती बड़े धूमधाम से...