मकरसंक्रांति (गिन्दी कौथिग) थलनदी “आलेख तथा संकलन शिक्षाविद् अजय पाल सिंह रावत”

Date:

Share post:

थलनदी गेंद मेला ( गिन्दी कौथिग) मात्र एक कौथिग ही नहीं है बल्कि यह हमारी पूर्वजों की सामाजिक व सांस्कृतिक परंपराओं और हमारी जड़ों का कौथिग है ,यह कौथिग हमारी सदियों पुरानी धरोहर है यह हमारे पूर्वजों की जीवन शैली वह भावनाओं से जुड़ा त्यौहार है। इसमें उन लोगों की जीवन शैली वह भावनाएं गुंथी हुई हैं।

इस गिंदी कौथिग से हमारे पूर्वजों की बहुत सारी यादें जुड़ी हुई है जिन्हें यदि हम याद करें या पीछे मुड़कर देखने की कोशिश करें तो यह आभास हो जाएगा कि उस समय संसाधनों की कितनी बड़ी कमी थी व उनका जीवन कितना सरल व अभावग्रस्त था। उस समय विद्यालयों में दो-तीन महीने पहले से गेंद मेले के लिए खेलों की तैयारी करना विशेष कर कबड्डी खेलने का अभ्यास करना बच्चों के मन में मेले के प्रति एक उत्साह स्वाभाविक रूप से भर देता था। उस बाल बाल मन की मेले में जाने की उत्सुकता खेलों के साथ- साथ अपने मनोरंजन की चीजों को खरीदना जैसे गुब्बारे वाले बाजे (पिपरे बाजे) जिसकी गूंज चारों तरफ के वातावरण को मनोहारी बना देता था। और जब तक वह गुब्बारे फूटते नहीं थे चाहे रात कितनी भी देर हो जाए उन्हें नींद नहीं आती थी।बच्चों को नए कपड़े पहनने व गुल्लू काका के झूला झूलने की उत्सुकता मेले का मुख्य आकर्षण था।

बुजुर्गों व विशेष कर महिलाओं में मां – बेटी, भाभी – ननद का मिलन का वह भावुक पल जिसमें वह अपने दुख सुख की बातें करके अपने मन को हल्का करते थे व एक दूसरे को गले मिलकर उनके मिलन की खुशी के आंसू उस क्षण को भावनात्मक बना देते थे। अन्य रिश्ते भी चाहे मौसी ,दीदी -भूली व भाई – भतीजो और अपने-अपने सगे संबंधियों के मिलन का वह भावुक क्षण सबके चेहरों पर एक अलग ही खुशी की चमक बिखेरती थी।

इस भौतिकवादी युग में जहां मनुष्य की आशाएं व तृष्णाएँ इतनी बलवती होकर उभर रही हैं कि उनकी पूर्ति के लिए वह मात्र एक मशीन बनकर रह गया है। तो मैं अपने भाई बहन ,सगे संबंधियों व मित्रों से विशेष कर आग्रह करना ,चाहता हूं कि इस मेले में अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर आप इस मेले में अवश्य आए और इस मेले की भव्यता को बनाए रखने के साथ-साथ अपने पुरानी यादों को याद करते हुए अपनी जड़ों से जुड़ने की कोशिश करें ।
धन्यवाद।

अजय पाल सिंह रावत

(प्रबंधक)

ज्ञान भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल

कोटद्वार

मकरसंक्रांति (2026)की शुभकामनाएं "आलेख तथा संकलन शिक्षाविद् अजय पाल सिंह रावत
मकरसंक्रांति (2026)की शुभकामनाएं “आलेख तथा संकलन शिक्षाविद् अजय पाल सिंह रावत

Related articles

भैरवगढ़ी मंदिर उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जनपद में कीर्तिखाल गांव की सुरम्य पहाड़ियों में, लैंसडाउन के निकट स्थित...

*कोटद्वार: पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेन्द्र पाल सिंह रावत ने उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा बोर्ड में सफलता का परचम लहराने वाले छात्र छात्राओं...

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद् परीक्षा, रामनगर में सफल होने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रिय मेधावी छात्र/छात्राओं,जय हिन्द। उत्तराखण्ड विद्यालयी...

*कोटद्वार: हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी गाड़ीघाट के छात्र छात्राओं ने उत्तराखण्ड बोर्ड की हाईस्कूल तथा इण्टर मीडिएट परीक्षा में सफलता का परचम लहराया*

कोटद्वार: हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी गाड़ीघाट में बोर्ड परीक्षा में छात्र छात्राओं ने लहराया श्रेष्ठता का परचम 88.2 अंक...

*दुगड्डा: सुखपाल शाह बने किसान सलाहकार समिति दुगड्डा ब्लॉक के अध्यक्ष*

कृषि विभाग उत्तराखंड के आत्मा योजना के अंतर्गत कृषि सूचना केंद्र कोटद्वार में आज ब्लॉक दुगड्डा के किसनो...