*दुगड्डा: सुखपाल शाह बने किसान सलाहकार समिति दुगड्डा ब्लॉक के अध्यक्ष*

Date:

Share post:

कृषि विभाग उत्तराखंड के आत्मा योजना के अंतर्गत कृषि सूचना केंद्र कोटद्वार में आज ब्लॉक दुगड्डा के किसनो की बैठक हुई जिसमें वर्ष 2026-27 के लिए कृषि विभाग के योजना के बारे में राजवीर सिंह कृषि एवं खाद्य संरक्षण अधिकारी ने विस्तार से किसानों को जानकारी दी

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किसानों के हित के लिए अनेक योजनायें चल रही है जिसका लाभ किसान उठाएं, इस अवसर पर किसान सलाहकार समिति ब्लॉक दुगुड्डा के अध्यक्ष का चुनाव में सर्व समिति से सुखपाल शाह को चुना गया इसमें ब्लॉक दुगुड्डा के किसानों ने भाग लिया इस अवसर पर ब्लॉक प्रभारी केहर सिंह चौधरी ने कहा कि न्याय पंचायत स्तर पर पीएम किसान सम्मन निधि का सिविर लगाकर उनका सत्यापन फार्मर रजिस्ट्री की जाएगी

किसानों को फायदा मिले यह कृषि विभाग लगातार कार्य कर रहा है किसान परेशान ना हो उन्होंने कहा कि पावर टिलर के लिए 80% सब्सिडी सरकार दे रही है इसका लाभ भी किसान उठा सकते हैं। उद्यान विभाग से सागर चौधरी ने कहां की जो किसान पौलि हॉऊस लगाना चाहते हैं उसमें भी सरकार 80% की छूट दे रही है इसका लाभ किसान उठाएं। आत्मा योजना के नए नियुक्त अध्यक्ष सुखपाल शाह ने कहा किसानों के लिए सरकार द्वारा सब्सिडी पर कई योजना चल रही है इसका लाभ किसान उठाएं साथ ही उन्होंने कृषि विभाग से कहा कि किसानों को अच्छी किस्म के आगामी बीज उपलब्ध

काराये। अमूमन देखा गया कि कुछ बीज जो विभाग खरीदता है वह अच्छी किस्म का कम होता है इसलिए आगे बीज की क्वालिटी पर ध्यान देने की जरूरत है जिससे किसानों को अच्छा बीज उपलब्ध हो उन्होंने कृषि विभाग से अनुरोध किया की बहुत से लोगों की पीएम किसान सम्मन निधि नहीं आ रही है प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर कृषि विभाग सिविर लगाकर इस समस्या का हल करें ताकि किसानों को पीएम किसान सम्मन निधि ठीक समय पर मिल सके तथा जो किसान छूट गए हैं उन्हें भी इस योजना में लाभ दिलाये अध्यक्ष ने कहा प्रधानमंत्री सिंचाई योजना यह कृषि विभाग चलता है इस योजना में कोटद्वार क्षेत्र सनी लाल पानी क्षेत्र, भाबर क्षेत्र , को भी इस योजना में ब्लॉक दुगुड्डा लाये यहां पर 80 परसेंट से अधिक आज के दिन पर भी खेती-बाड़ी कर अपना गुजारा करते हैं इस अवसर पर BTM शशि मोहन बिंजोला, दीपशिखा सहायक कृषि अधिकारी धुरी मलाई, ममता, प्रीति सहायक कृषि अधिकारी फर्सुला, स्मिता भंडारी पशुपालन विभाग, यशपाल सिंह रेशम विभाग से, रजनी देवी, अंबिका राठी, ओमचंद आमसौड, पूनम देवी पदमपुर, हरि सिंह रावत, दरवान सिंह, गोविंद सिंह, धर्मचंद, अनीता देवी, बलवंत सिंह उम्मत गांव, चंद्र सिंह गंडई, प्रेम सिंह रावत उम्मत गांव, राजेश्वरी देवी मोटाढाग, राजेंद्र सिंह चौहान, चंद्र प्रकाश, बालवीर रमेला, नयन सिंह बिष्ट, दीपा रावत रमणी, सुरेंद्र सिंह नरेंद्र सिंह, जय सिंह आदि बड़ी संख्या में ब्लॉक दुगुड्डा के किसान उपस्थित हुए

Related articles

*कोटद्वार: पश्चिम एशिया में अमेरिका तथा ईरान का युद्ध दुनिया में गरीबी का बन सकता है कारण:ऋषि कण्डवाल सिंचाई राज्य मंत्री उत्तराखण्ड सरकार*

उत्तराखण्ड सरकार के सिंचाई राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल ने पश्चिम एशिया में निरंतर गहराते युद्ध और वैश्विक अस्थिरता...

**रिखणीखाल:वन्य जीवों द्वारा ग्राम पंचायत के किसी भी तोक में खेती सुरक्षित नहीं…. बिनीता ध्यानी**

वन्य जीवों द्वारा ग्राम पंचायत के किसी भी तोक में खेती सुरक्षित नहीं…. बिनीता ध्यानी रिखणीखाल।ग्राम पंचायत काण्डा, विकास...

कोटद्वार: बुद्धापार्क सौंदर्यीकरण के उद्घाटन कार्यक्रम में पार्षद प्रवेन्द्र रावत ने लगाया पार्षदों की उपेक्षा का आरोप

कोटद्वार। नगर निगम के एक कार्यक्रम में पार्षदों को अपेक्षित सम्मान न मिलने को लेकर असंतोष सामने आया...

*सिंचाई राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल सिंचाई योजनाओं और जनता द्वारा नये योजनाओं के प्रस्तावों को लेकर विकास खण्डवार सिंचाई विभाग के अधिकारियों तथा जनता...

सिंचाई राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल सिंचाई योजनाओं और जनता द्वारा नये योजनाओं के प्रस्तावों को लेकर विकास खण्डवार...