*कोटद्वार: हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी गाड़ीघाट के छात्र छात्राओं ने उत्तराखण्ड बोर्ड की हाईस्कूल तथा इण्टर मीडिएट परीक्षा में सफलता का परचम लहराया*

Date:

Share post:

कोटद्वार: हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी गाड़ीघाट में बोर्ड परीक्षा में छात्र छात्राओं ने लहराया श्रेष्ठता का परचम 88.2 अंक लाकर आकांक्षा गौड़ रही टापर जबकि दिव्या भण्डारी ने हासिल किए 87.4 प्रतिशत अंक: कोटद्वार विकास नगर गाड़ीघाट के छात्र छात्राओं ने उत्तराखण्ड बोर्ड की हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय के साथ अपने परिजनों का भी नाम रोशन किया है, विद्यालय की प्रबंधिका प्रतिभा असवाल ने विद्यालय की होनहार छात्राओं आकांक्षा गौड़ और दूसरे स्थान पर रहने वाली दिव्या भण्डारी को बहुत बहुत बधाई देते हुए कहा कि इन होनहार छात्राओं ने अपने साथ ही अपने परिजनों तथा हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का गौरव भी बढाया है।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखण्ड बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में विद्यालय स्तर पर होनहार छात्रा आकांक्षा गौड़ ने 88.2 प्रतिशत अंक हासिल किए जबकि दिव्या भण्डारी ने 87.4 प्रतिशत अंक हासिल कर वरीयता सूची में दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं दीपिका 61.8 प्रतिशत, हिमानी कण्डवाल ने 64.8 प्रतिशत शिवालिका भट्ट ने 66 प्रतिशत कृष चौहान ने 61.8 प्रतिशत, शिवानी नेगी 67.2 प्रतिशत यशवर्धन 62.4 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम श्रेणी हासिल की। वहीं अगर बात करें हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में विद्यालय स्तर पर वरीयता सूची में पहला स्थान प्रियांश गौड़ का रहा जिन्होंने 74.8 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय परिजनों तथा स्वयं का नाम रोशन किया।

जबकि मौहम्मद जाहिद ने 60.6 प्रतिशत जबकि फहीम ने63.6 प्रतिशत अंक हासिल किए जबकि सुजल ने 67.2 अंक हासिल कर प्रथम श्रेणी हासिल की। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मपाल सिंह रावत ने बोर्ड परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करने वाले छात्र छात्राओं को बधाई दी तथा उनके भावी जीवन और परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएँ प्रदान की।

Related articles

*कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार की रिसर्च स्कॉलर शिवा पांडे ने यूजीसी नेट (UGC NET) असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा उत्तीर्ण की* ...

कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार की रिसर्च स्कॉलर शिवा पांडे ने यूजीसी नेट (UGC NET) असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा...

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड़ में धान की फसल पर तना छेदक कीड़े का प्रकोप, कृषि विभाग ने किसानों को दवा के छिड़काव...

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड व भाबर क्षेत्र में खड़ी धान की फसल में तना छेदक कीड़ा...

अंकिता भंडारी हत्याकांड की चौथी बरसी पर उक्रांद की कोटद्वार महानगर इकाई द्वारा सांय 6:30 बजे कोटद्वार स्थित झंडाचौक मे दीये और केंडल...

अंकिता भंडारी हत्याकांड की चौथी बरसी पर कोटद्वार महानगर इकाई द्वारा सांय 6,30बजे कोटद्वार स्थित झंडाचौक मे दीये...

*अंकिता भंडारी की पुण्यतिथि पर आम आदमी पार्टी ने गांधी प्रतिमा स्थल पर दी  अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि*

अंकिता भंडारी की पुण्यतिथि पर आम आदमी पार्टी ने गांधी प्रतिमा स्थल पर दी  अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि प्रदेश अध्यक्षा...