मोटर नगर बस अड्डा निर्माण को लेकर उत्तराखण्ड सरकार पर हीला हवाली का आरोप लगाते हुए यूकेडी 8 जनवरी को करेगी विरोध प्रदर्शन : महेंद्र सिंह रावत

Date:

Share post:


लगभग डेढ़ लाख की आबादी वाले कोटद्वार नगर में एक भी बस अड्डा नही है, मोटर नगर स्थित नगर निगम की जमीन पर प्रस्तावित बस अड्डा न्यायालय और सरकारी हीला हवाली का शिकार है जिसके चलते कोटद्वार में यातायात व्यवस्था लचर बनी रहती है प्रशासन मनमाने ढंग से यातायात डाइवर्ट कर देता है सडक अतिक्रमण कारियों के कब्जे में है इन प्रमुख मुद्दों को लेकर यूकेडी लगातार आंदोलन करती रही है लेकिन सरकार के कानों में जूं तक नही रेंग रही है, उत्तराखण्ड क्रांति दल ने अपने प्रेस नोट में लिखा है कि :: सभी जानते हैं कि उत्तराखंड क्रांति दल यूकेडी के संरक्षक व वरिष्ठ नेता डॉक्टर शक्ति शैल कपरवाण के नेतृत्व में मोटर नगर निर्माण व विकास के लिए 2014 से धरना प्रदर्शन करता आया है और अनेक बार सरकार को ज्ञापन भेजे हैं ।
परन्तु उत्तराखंड सरकार और नगर निगम प्रशासन, नगर निगम बोर्ड चुपचाप बैठे हैं।
इसलिए उत्तराखंड क्रांति दल महानगर कोटद्वार ने निर्णय लिया है कि मोटर नगर निर्माण के लिए 8 जनवरी 2026 को 11 बज से सभी कार्य कर्ता मोटर नगर में धरना प्रदर्शन करेंगे ।जिसमें प्रत्येक पदाधिकारी, सदस्य से अनुरोध है कि प्रदर्शन में अनिवार्य रूप से प्रतिभागी करें। और क्षेत्रीय जनता को भी जागरूक करके इस कार्यक्रम में भाग लेने का आग्रह करें ।उक्त जानकारी एक प्रेस नोट में उत्तराखण्ड क्रांति दल के संस्थापक सदस्यों में शुमार वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह रावत ने सिद्धबली पोस्ट के साथ साझा की।

Related articles

*रोटरी क्लब कोटद्वार की एक बैठक मे वर्ष 2026-2027 की नई कार्यकारिणी का किया गया गठन श्रीमती प्रतिभा गुप्ता अध्यक्ष व वीना रावत सचिव...

रोटरी क्लब कोटद्वार की एक बैठक मे वर्ष 2026-2027 की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमे श्रीमती...

*लहंगा, आधी वर्दी – तीन पीढ़ी का समर्पणशादी के मंडप से रिटायरमेंट तक, और अब बेटा अग्निवीर – एक पहाड़ी फौजी परिवार की पूरी...

लहंगा, आधी वर्दी - तीन पीढ़ी का समर्पणशादी के मंडप से रिटायरमेंट तक, और अब बेटा अग्निवीर -...

आईटीडीए कैल्क, अमेरिकन इंस्टीट्यूट ऑफ इंग्लिश लैंग्वेज एवं बुरांश कोचिंग द्वारा इंटर-बैच प्रतियोगिता का सफल आयोजन

कोटद्वार। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहन एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के उद्देश्य...

‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत झंडीचौड़ में किसान शिविर आयोजित, जैविक खेती अपनाने और पीएम किसान की समस्याओं के समाधान पर जोर

कोटद्वार। कृषि विभाग के "खेत बचाओ अभियान" के अंतर्गत कृषि विभाग डुगड्डा के प्रभारी केहर सिंह चौधरी द्वारा...