*धुमाकोट से लापता महिला को पुलिस और एएचटीयू टीम ने देहरादून से किया बरामद*

Date:

Share post:

जनपद पुलिस की संवेदनशीलता: धूमाकोट पुलिस व एएचटीयू की तत्परता से गुमशुदा महिला देहरादून से सकुशल बरामद। समाचार सूत्र पौड़ी गढ़वाल पुलिस

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री सर्वेश पंवार द्वारा जनपद में गुमशुदा व्यक्तियों की त्वरित तलाश एवं सकुशल बरामदगी हेतु सभी थाना प्रभारियों एवं संबंधित इकाइयों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में वादी देवराम द्वारा थाना धूमाकोट पर सूचना दी गई कि उनकी पत्नी घर से बिना बताए कहीं चली गई है तथा अभी तक वापस घर नहीं लौटी है। सूचना प्राप्त होते ही थाना धूमाकोट पुलिस एवं एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट द्वारा गुमशुदा महिला की तलाश हेतु तत्काल कार्रवाई प्रारंभ की गई। निरंतर एवं अथक प्रयासों के फलस्वरूप विवेचक विजय नौटियाल एवं एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम द्वारा गहन खोजबीन तथा सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार करते हुए उक्त गुमशुदा महिला को देहरादून से सकुशल बरामद किया गया।

बरामदगी उपरांत महिला को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट कार्यालय कोटद्वार लाया गया, जहाँ एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट द्वारा महिला एवं उसके परिजनों की काउंसलिंग की गई। काउंसलिंग के दौरान महिला द्वारा बताया गया कि पति से हुए आपसी विवाद के कारण वह नाराज होकर बिना बताए घर से चली गई थी तथा उसके साथ किसी प्रकार की कोई आपराधिक घटना घटित नहीं हुई है। आवश्यक हिदायत दिए जाने के पश्चात गुमशुदा महिला को सकुशल उसके पति एवं पिता के सुपुर्द कर दिया गया।

पुलिस टीम-

  1. अपर उपनिरीक्षक विजय नौटियाल-थाना धुमाकोट
  2. महिला उपनिरीक्षक सुमनलता-AHTU
  3. महिला आरक्षी विद्या मेहता-AHTU
  4. आरक्षी शैलेन्द्र पेटवाल
  5. महिला आरक्षी निशा
  6. आरक्षी हरीश -सी.आई.यू

Related articles

*भारतीय जनता पार्टी यमकेश्वर के स्वर्गाश्रम मंडल अंतर्गत लक्ष्मण झूला शक्ति केंद्र में आयोजित हुई बैठक सिंचाई राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल की गरिमामयी उपस्थिति...

भारतीय जनता पार्टी यमकेश्वर के स्वर्गाश्रम मंडल अंतर्गत लक्ष्मण झूला शक्ति केंद्र में आयोजित बैठक में उपस्थित...

*सीआईएमएस ग्रुप ऑफ कॉलेजेज और गढ़वाल राइफल्स के बीच महत्वपूर्ण MOU*सैनिक परिवार के छात्रों को उच्च शिक्षा मे राहत*

सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा में बड़ी राहत सीआईएमएस ग्रुप ऑफ कॉलेजेज और गढ़वाल राइफल्स के बीच महत्वपूर्ण MOU सैनिक...

*एक लम्बे संघर्ष की कहानी है ..अनसुलझी,अनकही,रुग्णदायी. डॉ अम्बिका प्रसाद*

एक लम्बे संघर्ष की कहानी है ..अनसुलझी,अनकही,रुग्णदायी. शब्दों से शायद ही पूरी होगी..?एक दर्द है पीढ़ी-दर-पीढ़ी का..जो वंशानुगत सालता...

पीतांबर दत्त बड़थ्वाल हिमालय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में वाणिज्य विभाग और पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के संयुक्त तत्वाधान में ओरिएंटेशन एवं करियर काउंसलिंग...

पीतांबर दत्त बड़थ्वाल हिमालय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में वाणिज्य विभाग और पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के संयुक्त...