*कोटद्वार:कथित रूप से घर में घुसकर मोबाइल छीनने के आरोपी इस युवक को पुलिस ने कहाँ से किया गिरफ्तार देखें विस्तृत खबर*

Date:

Share post:

कोटद्वार पुलिस की त्वरित कार्रवाई—घर में घुसकर मोबाइल छीनने वाला आरोपी गिरफ्तार।

महिला से मोबाइल छीनने के साथ साथ बुजुर्ग से भी की गयी मारपीट, मोबाइल हुआ बरामद। खबर स्रोत: पौड़ी पुलिस

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देशन में जनपद में अपराधों के त्वरित अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली कोटद्वार पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।

दिनांक 16.12.2025 को श्री दीपक सिंह नेगी निवासी- कोटद्वार द्वारा कोतवाली कोटद्वार पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि दिनांक 16/12/2025 को प्रातः लगभग 09:00 बजे, जब वह घर पर मौजूद नहीं थे, उस समय उनकी पत्नी एवं उनके 80 वर्षीय पिता घर पर उपस्थित थे। इसी दौरान अनुज नेगी नामक युवक जबरन घर में घुस आया तथा उनकी पत्नी से Realme C-55 मोबाइल फोन छीनकर ले गया। विरोध करने पर अभियुक्त द्वारा उनके पिता के साथ मारपीट की गई एवं जान से मारने की धमकी दी गई।

जिस संबंध में कोतवाली कोटद्वार में मु0अ0सं0 301/25, धारा-115(2), 134, 333, 351(2) BNS पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त द्वारा महिला से लूट किया जाना प्रकाश में आया, जिस पर मुकदमे में धारा 309(4) BNS की बढ़ोतरी की गई।

घटना के अनावरण एवं अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री सर्वेश पंवार द्वारा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कोटद्वार को पुलिस टीम गठित करने हेतु निर्देशित किया गया।

निर्गत निर्देशों के क्रम में कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर BEL रोड, टाटा मोटर्स तिराहा, कोटद्वार के पास से उक्त अभियोग में संदीप अभियुक्त अनुज नेगी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से लूटा गया Realme C-55 मोबाइल फोन बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को माo न्याo के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
अनुज नेगी(उम्र-22 वर्ष) पुत्र श्री चरण सिंह नेगी, निवासी- ग्राम ढौडिक क्यूडी, जनपद रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 301/25, धारा-115(2), 134, 333, 351(2)B.N.S

बरामद माल
एक अदद मोबाइल फोन Realme 55

पुलिस टीम
1.उप निरीक्षक सैय्यादुल बहार
2.हेड कांस्टेबल शशिकांत त्यागी
3.कांस्टेबल अनुज वर्मा

Related articles

*रिखणीखाल:प्रधान संगठन रिखणीखाल ने जमकर विरोध किया जीवीजीरामजी का* ***अजय तिवाड़ी****

प्रधान संगठन रिखणीखाल ने जमकर विरोध किया जीवीजीरामजी का…. केंद्र सरकार द्वारा थोपी गई मनरेगा से संशोधित जीवीजीरामजी योजना...

रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान में राजकीय प्राथमिक विद्यालय न• 6 में निशुल्क दन्त चिकित्सा परीक्षण व दन्त स्वच्छता जागरूकता शिविर

रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान में राजकीय प्राथमिक विद्यालय न• 6 में निशुल्क दन्त चिकित्सा परीक्षण व दन्त...

*राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी होगी आयोजित, जिसमें सतत विकास व हरित हिमालयी वृद्धि पर होगी गहन चर्चा*।

राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी होगी आयोजित, जिसमें सतत विकास व हरित हिमालयी वृद्धि पर...

*सैनिक विधवा: सम्मान और न्याय की लड़ाई .आलेख महेंद्र पाल सिंह रावत, अध्यक्ष पूर्व सैनिक संघर्ष समिति* *अलग खबर डाटकाम*

सैनिक विधवा: सम्मान और न्याय की लड़ाई .. वर्दी उसने नहीं पहनी, लेकिन सबसे लंबी लड़ाई उसी की है ...