संविधान दिवस का भव्य आयोजन आज 26 नवंबर 2025 को राजकीय प्राथमिक विद्यालय मेरुड़ा,जयहरीखाल में संविधान दिवस बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया.प्रार्थना सभा के दौरान कार्यक्रम में सर्वप्रथम बंकिम चंद्र चटर्जी द्वारा रचित राष्ट्रगीत वंदे मातरम का गायन किया गया, तत्पश्चात भारतीय संविधान की उद्देशिका पढ़ी गई.




साथ ही दैनिक विद्यालयी गतिविधियां भी आयोजित की गई.इस कार्यक्रम क़े मुख्य अथिति श्री अनुसूया प्रसाद जदली थे.विद्यालय में आयोजित बहुत ही रोचक कार्यक्रम के दौरान ग्राम सभा मेरुड़ा की ग्राम प्रधान श्रीमती सुनीता देवी जदली जी तथा भूतपूर्व प्रधान श्री दीनदयाल जदली जी भी उपस्थित रहे.इस अवसर पर, भारत नामधेय भरत महोत्सव- 2025 में, डू समथिंग सोसाइटी कोटद्वार द्वारा आयोजित प्राथमिक वर्ग की संस्कृत श्लोक वाचन प्रतियोगिता में राजकीय प्राथमिक विद्यालय मेरुड़ा विकासखंड- जयहरीखाल में अध्यनरत कक्षा -2 क़े छात्र कार्तिक भारद्वाज को प्रथम तथा इसी विद्यालय में पढ़ने वाली छात्रा कुo प्रियांशी कक्षा -3 को द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर, विद्यालय में उनके माता-पिता तथा अभिभावकों की उपस्थिति में विद्यालय प्रबंधन समिति राजकीय प्राथमिक विद्यालय मेरुड़ा द्वारा सम्मानित किया गया.दोनों बच्चों की शानदार उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री राजीव थपलियाल, सहायक अध्यापिका श्रीमती ज्योति बौँठियाल विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री राजेंद्र प्रसाद ग्राम सभा मेरुड़ा की ग्राम प्रधान श्रीमती सुनीता देवी, सामाजिक सरोकारों से जुड़े व्यक्ति आदरणीय श्री अनुसूया प्रसाद जदली,भूतपूर्व प्रधान श्री दीनदयाल जदली जी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री श्रीमती अंजू देवी, आंगनवाड़ी सहायिका श्रीमती सरोजनी देवी,महिला प्रेरक समूह की सदस्य श्रीमती लक्ष्मी ध्यानी,आयुष्मान आरोग्य मंदिर मेरुड़ा से सुश्री नेहा(सी एच ओ) श्रीमती कुसुम गैड़ा (ए एन एम),श्रीमती लक्ष्मी जदली(आशा कार्यकत्री),श्रीमती शान्ति देवी(आशा कार्यकत्री),भोजन माता श्रीमती अनीता देवी भारद्वाज, श्रीमती सतेश्वरी देवी,श्रीमती अनीता देवी धस्माना,श्री करण भारद्वाज, श्रीमती आरती देवी जदली,श्रीमती सुनीता देवी घिल्डियाल, श्रीमती सुषमा देवी जखमोला, श्री कृष्णा प्रसाद जखमोला, श्रीमती शाकंबरी देवी, श्री राजेंद्र भारद्वाज, श्रीमती पिंकी देवी, श्री विनोद कुमार भारद्वाज, श्री दिनेश चंद्र घिल्डियाल,श्री हरिश्चंद्र धस्माना, श्री ब्रह्मानंद जदली,श्री कमल किशोर जदली आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की और विद्यालय परिवार की शानदार कार्यशैली एवं पूर्व में तथा वर्तमान समय में प्राप्त उल्लेखनीय उपलब्धियों की भूरी-भूरी प्रशंसा की. कार्यक्रम के समापन पर ग्राम सभा मेरुड़ा की ग्राम प्रधान श्रीमती सुनीता देवी जी ने इस कार्यक्रम में पधारे हुए सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया,विद्यालय के कर्मठ अध्यापकों व विद्यालय का नाम रोशन करने वाले दोनों विद्यार्थियों को बधाइयां दीं एवं सभी विद्यार्थियों क़े उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की.



