देहरादून में आयोजित होगी पूर्व सैनिकों की विशाल रैली *अलग खबर डाटकाम*

Date:

Share post:

देहरादून में आयोजित होगी पूर्व सैनिकों की विशाल रैलीअलग खबर डाटकाम* उत्तराखंड की राजधानी कल देश के वीर सैनानियों हमारे जांबाज सेवानिवृत्त सैनिकों की एक विशाल रैली के भव्य आयोजन की गवाह बनेगी पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह रावत ने अलग खबर डाटकाम को हमारे देश के जांबाज पूर्व सेनानियों की रैली के आयोजन तथा उसके पीछे के उद्देश्यों पर जानकारी देते हुए बताया कि

दिनांक 11 अक्टूबर 2025 को देहरादून सब एरिया में आयोजित होने वाली पूर्व सैनिक रैली में प्रदेश भर से हमारे पूर्व सैनिकों को इस विशाल रैली में आमंत्रित करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है।पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह रावत ने बताया कि यह रैली न केवल पूर्व सैनिकों की एकता का प्रतीक होगी, बल्कि हमें अपने वरिष्ठ अधिकारियों और अन्य जिलों के पूर्व सैनिकों से मिलने का भी एक अवसर प्रदान करेगी।
अलग खबर डाटकाम से बात करते हुए पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह रावत ने बताया कि

इस रैली का मुख्य उद्देश्य भारतीय सेना के देश के लिए बलिदान देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी वीरता को याद कर, वीर नारियों, वीर माताओं को सम्मानित कर यादों को पुनः मानसपटल पर रेखांकित करना और सेवारत और पूर्व सैनिकों के बीच एकता को मजबूत करना है। पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह रावत ने बताया कि लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह,माननीय राज्यपाल उत्तराखंड के ऊर्जा वान विचारों को सुनने का अवसर इस रैली के माध्यम से हमारे जांबाज पूर्व सेनानियों को मिलेगा महामहिम राज्यपाल के विचार तथा उनका रैली मे संबोधन उनकी उत्तराखंड के प्रति सोच को परिलक्षित करेगी तथा हम सभी पूर्व सैनिकों को प्रेरित करेंगे जो भारतीय सेना के अनमोल रत्न रहे है। *पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह रावत* ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोजित रैली मे हमारे

विशेष अतिथि निम्नलिखित महानुभाव होंगे जिनमें

हमारे गढ़वाल के गौरव लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान, द्वितीय चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ , की उपस्थिति इस रैली को और भी विशेष बनाएगी। हमें उनकी देश और पूर्व सैनिकों के लिए भावी सैन्य नीतियों और योजनाओं को सुनने का अवसर मिलेगा, जो हमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।


अन्य महानुभाव सैन्य अधिकारी जो हम पूर्व सैनिकों को अपने अनुभवों से अपनें विचारों से रूबरू करायेंगे उनमें मेजर जनरल एमपीएस गिल, जीओसी, देहरादून सब एरिया,
ब्रिगेडियर विनोद नेगी, कमांडेंट गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर लैंसडौन। होंगे। पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह रावतने सभी जांबाज पूर्व सैनिकों का आवाहन करते हुए कहा कि

हम सभी पूर्व सैनिक इस रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों कर इस विशाल रैली को सफल बनाए और अपने महान भारत देश और राज्य उत्तराखंड के लिए काम करने का संकल्प लें।उन्होंने पूर्व सैनिकों का आवाहन करते हुए कहा कि आइए, हम अपने अनुभवों को साझा करें और एक दूसरे से सीखें। तथा राष्ट्र के विकास सुरक्षा तथा पूर्व सैनिकों के वीर बहिनों वीर माताओं के हितार्थ कार्य करें

*महेंद्र पाल सिंह रावत अध्यक्ष पूर्व सैनिक संघर्ष समिति*
पूर्व सैनिक संघर्ष समिति, कोटद्वार

Related articles

*खेलों में योगदान के लिए शिक्षक सन्तूदास को किया गया सम्मानित*

खेलों में योगदान के लिए शिक्षक सन्तूदास को किया गया सम्मानित श्रीनगर। जिला स्तरीय शरदकालीन शीतकालीन खेलों मिनी गढ़देवा...

आमसौड़ में सिंचाई राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल का भव्य स्वागत, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया अभिनंदन

कोटद्वार। कोटद्वार-दुगड्डा के मध्य स्थित आमसौड़ ग्राम सभा में गुरुवार को सिंचाई सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष एवं सिंचाई...

*राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार छात्रसंघ चुनाव नामांकन पत्रों की बिक्री के साथ महाविद्यालय में बनने लगा चुनावी माहौल*

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार छात्रसंघ चुनाव में आज 23 सितम्बर 2026 को नामांकन पत्रों बिक्री अध्यक्ष पद के...

*श्राद्ध_पक्ष_के_समय_क्यों_नहीं_किए_जाते_हैं_शुभ कार्य* ? आलेख और संकलन ऋषि कण्डवाल**(विद्वान लेखक उत्तराखण्ड सरकार में राज्य मंत्री हैं) *

श्राद्ध_पक्ष_के_समय_क्यों_नहीं_किए_जाते_हैं_शुभ कार्य ? श्राद्ध पितृत्व के प्रति सच्ची श्रद्धा का प्रतीक हैं। सनातन धर्मानुसार प्रत्येक शुभ कार्य के आरंभ...