कोटद्वार क्षेत्र में रक्तदान के प्रति अपेक्षित जनजागृति आई है,भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में आयोजित शिविर में 70 लोगों ने किया रक्तदान

Date:

Share post:


कोटद्वार क्षेत्र में रक्तदान के प्रति अपेक्षित जनजागृति आई है,

रक्त की कमी से प्राणहानी नां हो ऐसा प्रयास आधारशिला रक्तदान समूह परिवार का रहा है,

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में आयोजित शिविर में 70 लोगों ने किया रक्तदान
,
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
आयोजित शिविर की में 70 लोगों द्वारा स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया गया।
बलभद्रपुर स्थित भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के सामुदायिक भवन में आयोजित रक्तदान शिविर कार्यक्रम का शुभारंभ महाप्रबंधक अम्बरीष त्रिपाठी द्वारा रिबन काटकर किया गया। उन्होंने शिविर के आयोजन के लिए हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट की टीम व अपने सहयोगी कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर उपस्थित आधार शिला रक्तदान समूह के संचालक सरदार दलजीत सिंह ने कहा कि रक्त की कमी के कारण कई बार गंभीर मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में रक्तदान करने वाले लोग किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाकर पुण्य के भागी बनते हैं। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वह अधिक से अधिक संख्या में ऐसे शिविरों में प्रतिभाग कर समाज को स्वस्थ एवं सशक्त बनाने में योगदान दें।

वहीं, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड कर्मचारी संगठन के महासचिव प्रदीप बडोला ने बताया कि शिविर में रक्तदान के लिए 95 लोगों द्वारा पंजीकरण करवाया गया था। जिसमें से जांच के उपरांत 70 लोगों को रक्तदान के लिए उपर्युक्त पाया गया। उन्होंने समस्त रक्तदानियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान एक जीवनदान है तथा समस्त व्यक्तियों को मानव सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। इस दौरान समस्त रक्तदानियों को रक्तदान प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।

शिविर में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के कर्मचारीगणों समेत हिमालयन अस्पताल के चिकित्सक डा. उप्रेती व पीआरओ सुधीर जोशी, आधार शिला रक्तदान समूह से उत्कर्ष नेगी, शिवम नेगी, याशिका जखवाल , कविता रावत आदि स्वयवक एवं समस्त मेडिकल टीम के साथ मौजूद थे।

Related articles

*खेलों में योगदान के लिए शिक्षक सन्तूदास को किया गया सम्मानित*

खेलों में योगदान के लिए शिक्षक सन्तूदास को किया गया सम्मानित श्रीनगर। जिला स्तरीय शरदकालीन शीतकालीन खेलों मिनी गढ़देवा...

आमसौड़ में सिंचाई राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल का भव्य स्वागत, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया अभिनंदन

कोटद्वार। कोटद्वार-दुगड्डा के मध्य स्थित आमसौड़ ग्राम सभा में गुरुवार को सिंचाई सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष एवं सिंचाई...

*राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार छात्रसंघ चुनाव नामांकन पत्रों की बिक्री के साथ महाविद्यालय में बनने लगा चुनावी माहौल*

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार छात्रसंघ चुनाव में आज 23 सितम्बर 2026 को नामांकन पत्रों बिक्री अध्यक्ष पद के...

*श्राद्ध_पक्ष_के_समय_क्यों_नहीं_किए_जाते_हैं_शुभ कार्य* ? आलेख और संकलन ऋषि कण्डवाल**(विद्वान लेखक उत्तराखण्ड सरकार में राज्य मंत्री हैं) *

श्राद्ध_पक्ष_के_समय_क्यों_नहीं_किए_जाते_हैं_शुभ कार्य ? श्राद्ध पितृत्व के प्रति सच्ची श्रद्धा का प्रतीक हैं। सनातन धर्मानुसार प्रत्येक शुभ कार्य के आरंभ...