कोटद्वार: अदम्य साहस और वीरता की प्रतीक आठवीं गढ़वाल राइफल्स महेन्द्र पाल सिंह रावत।

Date:

Share post:

 आठवीं गढ़वाल राइफल्स की वीरता के किस्सों से हर कोई वाकिफ है. आज ही के दिन आठवीं गढ़वाल राइफल्स के जवानों ने 1965 के भारत पाक युद्ध में अदम्य साहस दिखाया था. आज ही के दिन गढ़वाल राइफल्स के जवानों ने बुटर डोगरांडी पोस्ट पर कब्जा किया था.आठवीं गढ़वाल राइफल्स (8th Garhwal Rifles) के पूर्व सैनिकों ने आज बुटर डोगरांडी युद्ध सम्मान दिवस (Buter Dograndi War Honor Day) की 60वीं वषर्गांठ धूमधाम से मनाई. कोटद्वार के एक  होटल में कोटद्वार परिक्षेत्र पूर्व सैनिकों व उनके परिवारों ने 1965 के युद्ध में शामिल पूर्व सैनिकों ने युद्ध में शहीद हुए शहीदों को आज याद किया. कोटद्वार क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों ने बटालियन के शहीद सैनिकों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इस युद्ध में तीन अफसर व 89 जवान घायल हुए थे. यह युद्ध भारत के सैन्य इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है.




बता दें कि आज ही के दिन 16 सितंबर 1965 में भारत व पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध में आठवीं गढ़वाल राइफल्स के जवानों ने बुटर डोगरांडी पोस्ट पर दुश्मन सेना को धूल चटाई थी. यह पोस्ट पाकिस्तानी कब्जे वाले क्षेत्र में थी. इस युद्ध में गढ़वाल राइफल्स की आठवीं बटालियन के दो अफसर और 40 जवान शहीद हो गये थे. इस अवसर पर पूर्व सैनिकों के द्वारा अमर शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।  पूर्व सैनिकों ने इस अवसर पर समाज सेवा का प्रण लिया। आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता सूबेदार धीरज सिंह, जो 165 की लड़ाई के योद्धा थे के द्वारा की गई इस अवसर पर ताजबर सिंह कैप्टन प्रेम देव कठैत, सुरेंद्र सिंह शोभन सिंह, उत्तम सिंह देवेंद्र बिष्ट, जितेन्द्र, तीरथ सिंह, कैप्टन बीरेंद्र सिंह, राजे सिंह, भारती देवी, सुनीता देवी, उर्मिला देवी , सरला देवी, विजय लक्ष्य, बिना, रीना सहित 110 पूर्व सैनिक और उनके आश्रित सम्मिलित थे। उक्त जानकारी

महेंद्र पाल सिंह रावत
मीडिया प्रभारी
8 गढ़वाल राइफल्स, द्वारा अलग खबर डाटकाम के साथ साझा की गई।

Related articles

*साइबर अपराध जागरूकता अभियान · “जानकारी ही सबसे बड़ा कवच”* *आलेख : महेन्द्र पाल सिंह रावत (अध्यक्ष पूर्व सैनिक संघर्ष समिति)*

*साइबर अपराध जागरूकता अभियान · "जानकारी ही सबसे बड़ा कवच"* *आलेख : महेन्द्र पाल सिंह रावत (अध्यक्ष पूर्व...

दुगड्डा विकासखण्ड में सिंचाई योजनाओं की प्रगति एवं भावी कार्ययोजना को लेकर व्यापक समीक्षा बैठक सम्पन्न

दुगड्डा विकासखण्ड में सिंचाई योजनाओं की प्रगति एवं भावी कार्ययोजना को लेकर व्यापक समीक्षा बैठक सम्पन्न, सिंचाई राज्य...

जनरल बी सी खण्डूरी ईमानदारी के प्रतीक पुरुष स्मृति शेष

देवभूमि उत्तराखण्ड की राजनीति, सैन्य परंपरा एवं सार्वजनिक जीवन की सादगीपूर्ण मर्यादाओं के प्रतीक वरिष्ठ राजनेता एवं पूर्व...

विद्यालय में छात्र–छात्राओं के कलावा, तिलक अथवा अन्य धार्मिक प्रतीकों को धारण कर आने पर किसी प्रकार की रोक नहीं, विद्यालय प्रबंधन का श्रेष्ठ...

धार्मिक प्रतीकों पर नहीं, अनुशासन पर विद्यालय का जोर व्लूमिंग वेल पब्लिक स्कूल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि...