कोटद्वार निवासी विकास रावत ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय मेरूड़ा को किए दो पंखे भेंट

Date:

Share post:

सामुदायिक सहभागिता के अंतर्गत विकास रावत ने किये राजकीय प्राथमिक विद्यालय मेरुड़ा को दो पंखे भेंट श्री विकास रावत जी,जो कि, काशीरामपुर तल्ला वार्ड नंबर-06 कोटद्वार के निवासी हैं. ने आज अपने स्वर्गीय पिताजी श्री बख्तावर सिंह रावत एवं स्वर्गीय माताजी श्रीमती बीना रावत जी की पुण्य स्मृति में राजकीय प्राथमिक विद्यालय मेरुड़ा जयहरीखाल को दो पंखे (एक सीलिंग फैन तथा दूसरा स्टैंडिंग फैन) भेंट किये. विद्यालय में दो पंखे देखकर विद्यालय के बच्चे अंकित धसमाना, आयुष घिल्डियाल, कुo खुशी जखमोला, कुo प्रियांशी, कार्तिक भारद्वाज तथा कुo काजल जखमोला अत्यंत प्रसन्न हुए. इस अवसर पर ग्राम सभा मेरुड़ा की नव निर्वाचित ग्राम प्रधान श्रीमती सुनीता देवी जदली भूतपूर्व प्रधान श्री दीनदयाल जदली विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री राजीव थपलियाल, सहायक अध्यापिका श्रीमती ज्योति बौँठियाल, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री राजेंद्र प्रसाद तथा विद्यालय प्रबंधन समिति के सभी सम्मानित सदस्यों श्रीमती सुनीता देवी,श्रीमती अनीता देवी,श्रीमती पिंकी देवी, श्रीमती सुषमा देवी,श्रीमती सतेश्वरी देवी तथा भोजन माता श्रीमती अनीता देवी ने विद्यालय परिवार को दो पंखे प्रदान करने हेतु, श्री विकास रावत जी एवं उनके सभी पारिवारिक सदस्यों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनका हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त किया एवं उनके सुखद भविष्य की कामना की. इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजीव थपलियाल एवं सहायक अध्यापिका श्रीमती ज्योति बौँठियाल ने श्री विकास रावत जी के द्वारा किए गए इस बेहतरीन कार्य की मुक्तकंठ से प्रशंसा की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की

Related articles

*देवप्रयाग-मलेथा में सिंचाई कार्यों का निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्ध निर्माण पर दिया जोर: ऋषि कण्डवाल*

देवप्रयाग-मलेथा में सिंचाई कार्यों का निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्ध निर्माण पर दिया जोर: ऋषि कण्डवाल देवप्रयाग/मलेथा। सिंचाई सलाहकार उपाध्यक्ष...

संघर्ष, सेवा और समर्पण का पर्याय: ऋषि कण्डवाल

राजनीति केवल सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं होती, बल्कि वह समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पण की साधना...

विश्व प्रसिद्ध बूढ़ाकेदार पहुंचे सिंचाई राज्यमंत्री ऋषि कण्डवाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

बूढ़ाकेदार/टिहरी। उत्तराखंड के सिंचाई राज्य मंत्री ने गुरुवार को विश्व प्रसिद्ध में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि,...

*देवप्रयाग: कीर्तिनगर ग्रामीण मंडल की योजना बैठक संपन्न, संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा,सिंचाई राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल की रही गरिमामयी उपस्थिति*

देवप्रयाग: कीर्तिनगर ग्रामीण मंडल की योजना बैठक संपन्न, संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा देवप्रयाग। भारतीय जनता पार्टी के कीर्तिनगर ग्रामीण...