श्रीनगर : कोतवाली श्रीनगर पुलिस द्वारा एक शातिर वारंटी को किया गिरफ्तार

Date:

Share post:

कोतवाली श्रीनगर पुलिस द्वारा एक शातिर वारंटी को किया गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल के निर्देशन में जनपद पौड़ी गढ़वाल में वांछित अभियुक्त/ गैर जमानती वारंट की गिरफ्तारी हेतु अभियान गतिमान है, जिनके द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में फरार अपराधियों,गैर जमानती वारंटियो व वाछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त आदेश के अनुपालन में गठित पुलिस टीम द्वारा 2023 से फरार चल रहे वारंटी विपिन बल्लभ बहुगुणा, पुत्र श्री बुद्धि बल्लभ बहुगुणा (उम्र-46 वर्ष), निवासी- डूंगरियो, मोहल्ला बेस अस्पताल श्रीकोट के पीछे, श्रीकोट गंगानाली, श्रीनगर, जनपद पौड़ी गढ़वाल फौ0 वाद संख्या 439/2023, धारा-138 एनआई एक्ट में अभियुक्त को श्रीकोट श्रीनगर क्षेत्र से दिनांक 23.05.2025 को समय 08.45 बजे गिरफ्तार किया गया है, गिरफ्तार वारंटी अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश कऱ आवश्यक कार्यवाही की जा रही है| अभियुक्त बार बार गिरफ़्तारी से बचने के लिए बार-बार घर से भागकर छिपने का प्रयास कर रहा था|

पुलिस-टीमः-

  1. उपनिरीक्षक मुकेश गैरोला, प्रभारी चौकी श्रीकोट श्रीनगर
  2. हेड कांस्टेबल 90 CP चरण सिंह, श्रीकोट श्रीनगर
  3. कांस्टेबल गंगा सिंह, श्रीकोट श्रीनगर

Related articles

*छात्र संघ निर्वाचन 2026-27 : नामांकन पत्रों की जांच के बाद वैध प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी*

छात्र संघ निर्वाचन 2026-27 : नामांकन पत्रों की जांच के बाद वैध प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कोटद्वार, 26...

*गाय,स्वान,कौवे को श्राद्ध में भोजन क्यों करवाया जाता है? श्राद्ध का महात्म्य : ऋषि कण्डवाल ( विद्वान लेखक उत्तराखण्ड सरकार में राज्य मंत्री हैं)*

*गाय,स्वान,कौवे को श्राद्ध में भोजन क्यों करवाया जाता है? *पितरों के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करने से संबंधित श्राद्ध...

सेवा संकल्प अभियान में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सिंचाई राज्यमंत्री ऋषि कण्डवाल, प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

यमकेश्वर। यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज चाक्यूसैण में सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का...

*नियो मेट्रो के नाम पर सर्वे और DPR में जनता के 80–90 करोड़ रुपये खर्च करने का आरोप, AAP ने राज्य सरकार से मांगा...

नियो मेट्रो के नाम पर सर्वे और DPR में जनता के 80–90 करोड़ रुपये खर्च करने का आरोप,...