श्रीनगर:शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध श्रीनगर पुलिस ने की कार्यवाही वाहनों को किया सीज।

Date:

Share post:


(रात्रि में शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालको को कोतवाली श्रीनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर वाहनों को किया सीज)

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल लोकेश्वर सिंह द्वारा यातायात के प्रभावी नियंत्रण हेतु शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्व संघन चैकिग अभियान चलाते हुये, प्रभावी कार्यवाही करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद पौड़ी गढ़वाल महोदय के आदेश के क्रम में क्षेत्राधिकारी श्रीनगर के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक श्री जयपाल सिंह नेगी के नेतृत्व में दिनांक 14-15/5/2025 की रात्रि को कोतवाली श्रीनगर क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों पर चैकिंग के दौरान रात्रि अधिकारी SI मुकेश गैरोला मय सहकर्मियों के शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्व संघन अभियान चलाते हुये निम्न 05 वाहन चालकों के खिलाफ 185 MV ACT में कार्यवाही की गयीः-

  1. वाहन सं0 UK 12 F 0851 (स्कूटी) के अभियुक्त/चालक मनीष पोखरियाल पुत्र श्री दिनेश प्रसाद पोखरियाल निवासी एजेन्सी मोहल्ला श्रीनगर पौडी गढवाल जो वाहन कार को शराब पीकर चलाते हुये पाया गया, जिसका चालान अन्तर्गत धारा- 3/181/185/202/207 MV ACT में कर वाहन उपरोक्त को सीज कर अभियुक्त/वाहन चालक मनीष पोखरियाल को गिरफ्तार किया गया।
  2. वाहन सं0 UK 07 TD 8354 (मोटर कैब LPV) के अभियुक्त/चालक हिमांशु भण्डारी पुत्र तेज सिंह निवासी ग्राम क्वीली घण्डियालधार टिहरी गढवाल जो वाहन कार को शराब पीकर चलाते हुये पाया गया, जिसका चालान अन्तर्गत धारा 185/190(3)/202/207 MV ACT में कर वाहन उपरोक्त को सीज कर अभियुक्त/वाहन चालक हिमांशु भण्डारी को गिरफ्तार किया गया।
  3. वाहन सं0 वाहन सं0 UK 12 C 8553 (स्कूटी) के अभियुक्त/चालक सुमित नेगी पुत्र श्री वीर सिंह नेगी निवासी कमलेश्वर महादेव मौहल्ला श्रीनगर गढवाल जो वाहन कार को शराब पीकर चलाते हुये पाया गया, जिसका चालान अन्तर्गत धारा 179(i)/3/181/185/202/207 MV ACT में कर वाहन उपरोक्त को सीज कर अभियुक्त/वाहन चालक सुमित नेगी को गिरफ्तार किया गया।
  4. वाहन सं0 UK 12 G 4218 (स्कूटी) के अभियुक्त/चालक अवधेष कण्डारी पुत्र श्री ठाकुर सिंह कण्डारी निवासी केदार मोहल्ला श्रीनगर गढवाल जो वाहन कार को शराब पीकर चलाते हुये पाया गया, जिसका चालान अन्तर्गत धारा 179(i)/3/181/185/202/207 MV ACT में कर वाहन उपरोक्त को सीज कर अभियुक्त/वाहन चालक अवधेश कण्डारी को गिरफ्तार किया गया।
  5. वाहन सं0 UK 07 CA 3481 (ट्रक) के अभियुक्त/चालक देवेन्द्र सिंह पुत्र श्री सुरेन्द्र सिंह निवासी ग्राम डामडाली पो0 सैंजी गैरसैण जो वाहन कार को शराब पीकर चलाते हुये पाया गया, जिसका चालान अन्तर्गत धारा 3/181/113/194/185/202/207 MV ACT में कर वाहन उपरोक्त को सीज कर अभियुक्त/वाहन चालक देवेन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस टीम

  1. उ0नि0 श्री मुकेश गैरोला, कोतवाली श्रीनगर जनपद पौड़ी गढ़वाल|
  2. हेड कानि0 241 ना0पु0 विनित पंवार, कोतवाली श्रीनगर जनपद पौड़ी गढ़वाल|
  3. कानि0 459 ना0पु0 दिनेश चौहान, कोतवाली श्रीनगर जनपद पौड़ी गढ़वाल|
  4. होगा0 1174 पंकज, कोतवाली श्रीनगर जनपद पौड़ी गढ़वाल।
  5. पी0आर0डी0 कैलाश, कोतवाली श्रीनगर जनपद पौड़ी गढ़वाल।

Related articles

*गाय,स्वान,कौवे को श्राद्ध में भोजन क्यों करवाया जाता है? श्राद्ध का महात्म्य : ऋषि कण्डवाल ( विद्वान लेखक उत्तराखण्ड सरकार में राज्य मंत्री हैं)*

*गाय,स्वान,कौवे को श्राद्ध में भोजन क्यों करवाया जाता है? *पितरों के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करने से संबंधित श्राद्ध...

सेवा संकल्प अभियान में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सिंचाई राज्यमंत्री ऋषि कण्डवाल, प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

यमकेश्वर। यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज चाक्यूसैण में सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का...

*नियो मेट्रो के नाम पर सर्वे और DPR में जनता के 80–90 करोड़ रुपये खर्च करने का आरोप, AAP ने राज्य सरकार से मांगा...

नियो मेट्रो के नाम पर सर्वे और DPR में जनता के 80–90 करोड़ रुपये खर्च करने का आरोप,...

*मेहरबान सिंह कण्डारी सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज में वन्देमातरम् सामूहिक गायन कार्यक्रम बड़े धूम-धाम से मनाया गया*।

वन्देमातरम् सामूहिक गायन कार्यक्रम मेहरबान सिंह कण्डारी सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज में वन्देमातरम् सामूहिक गायन कार्यक्रम...