क्षेत्राधिकारी श्रीनगर अनुज कुमार द्वारा श्रीकोट श्रीनगर में चौपाल लगाकर स्थानीय महिलाओं व बच्चों को किया जागरुक

Date:

Share post:

क्षेत्राधिकारी श्रीनगर श्री अनुज कुमार द्वारा श्रीकोट श्रीनगर में चौपाल लगाकर स्थानीय महिलाओं व बच्चों को किया जागरुक

महिलाओं/बच्चों की सुरक्षा व साइबर अपराधों एवं नशे के विरुद्ध जागरूकता के सम्बन्ध में दी जानकारी।

आज दिनांक 06.04.2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा निर्गत निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार महोदय के पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी श्रीनगर श्री अनुज कुमार द्वारा श्रीकोट श्रीनगर क्षेत्र में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से जन संवाद कर उनकी समस्याओं व सुझावों पर चर्चा की गयी| 
  1. उक्त जागरूकता चौपाल कार्यक्रम में युवाओं , महिलाओं, स्थानीय निवासियों को महिला सम्बन्धी एवं साइबर सम्बन्धी अपराधों व उनके Legal Rights के बारे में जानकारी, सोशल मीडिया के (फेसबुक, Instagram, Twitter आदि) से सम्बन्धित अपराधों से बचाव, नशे के दुष्प्रभावों, डायल-112, साइबर हेल्पलाइन-1930 और उत्तराखण्ड पुलिस एप आदि के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक किया गया|
  2. साथ ही किसी अपरिचित व्यक्ति के सम्बन्ध में पुलिस को सूचना देने व अपने किरायेदारों का शत प्रतिशत सत्यापन कराने के लिए प्रेरित किया गया|
  3. आगामी चारधाम यात्रा के दौरान यातायात को सुगमय बनाये रखने हेतु सुझाव लिए गए एवं सभी को यातायात सम्बन्धी नियमो का अनुपालन करने हेतु बताया गया, साथ ही चारधाम यात्रिओ की हरसंभव मदद करने हेतु प्रेरित किया गया।
  4. Good samaritan जैसे आपातकालीन स्थिति में बिना स्वार्थ या बिना अपेक्षा के निस्वार्थ भाव से घायलों की मदद करने के सम्बन्ध में जागरूक कर प्रेरित किया गया|

उक्त जागरूकता चौपाल कार्यक्रम में श्रीकोट क्षेत्र की महिलाओं व बच्चों द्वारा बढ़चढ़कर भाग लिया गया| उक्त जागरूकता कार्यक्रम में श्रीकोट क्षेत्र की पार्षद श्रीमती गुड्डी देवी, श्रीमती भावना चौहान, श्रीमती पूजा बर्तवाल, श्रीमती मीना देवी आदि मौजूद रहीं| साथ ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्री जयपाल सिंह नेगी, चौकी प्रभारी श्रीकोट श्री मुकेश गैरोला ने भी चौपाल में उपस्थित स्थानीय लोगों को उपरोक्त के क्रम में जागरूक किया|

Related articles

*खेलों में योगदान के लिए शिक्षक सन्तूदास को किया गया सम्मानित*

खेलों में योगदान के लिए शिक्षक सन्तूदास को किया गया सम्मानित श्रीनगर। जिला स्तरीय शरदकालीन शीतकालीन खेलों मिनी गढ़देवा...

आमसौड़ में सिंचाई राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल का भव्य स्वागत, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया अभिनंदन

कोटद्वार। कोटद्वार-दुगड्डा के मध्य स्थित आमसौड़ ग्राम सभा में गुरुवार को सिंचाई सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष एवं सिंचाई...

*राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार छात्रसंघ चुनाव नामांकन पत्रों की बिक्री के साथ महाविद्यालय में बनने लगा चुनावी माहौल*

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार छात्रसंघ चुनाव में आज 23 सितम्बर 2026 को नामांकन पत्रों बिक्री अध्यक्ष पद के...

*श्राद्ध_पक्ष_के_समय_क्यों_नहीं_किए_जाते_हैं_शुभ कार्य* ? आलेख और संकलन ऋषि कण्डवाल**(विद्वान लेखक उत्तराखण्ड सरकार में राज्य मंत्री हैं) *

श्राद्ध_पक्ष_के_समय_क्यों_नहीं_किए_जाते_हैं_शुभ कार्य ? श्राद्ध पितृत्व के प्रति सच्ची श्रद्धा का प्रतीक हैं। सनातन धर्मानुसार प्रत्येक शुभ कार्य के आरंभ...