*कोटद्वार:कोटद्वार प्रेस क्लब से जुड़े पत्रकारों के एक कार्यक्रम में वार्षिक पत्रिका मालिनी प्रवाह का विधान सभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूरी ने किया विमोचन* *अलग खबर डाटकाम अजय तिवाड़ी*

Date:

Share post:

कोटद्वार। प्रेस क्लब की वार्षिक पत्रिका ‘मालिनी प्रवाह’ के विमोचन समारोह में समाज हित में ज्वलंत मुद्दों को लेकर संघर्ष करने की बात कही गई। साथ ही राजा भरत की जन्मस्थली कण्वआश्रम को राष्ट्रीय फलक पर पहचान दिलाने की पुरजोर वकालत की गई।
देवी रोड स्थित एक होटल में आयोजित विमोचन समारोह का शुभारंभ करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण और लैंसडौन विधायक दिलीप रावत ने कोटद्वार प्रेस क्लब के इस प्रयास के लिए शुभकामनाएं दी।
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने कहा कि आज समाज में प्रेस की बेहद महत्पूर्ण भूमिका है और प्रिंट मीडिया का तो इसमें विशेष योगदान हमेशा से रहा है। कहा कि पत्रिका के माध्यम से जिन मुद्दों को उठाया गया है वो सराहनीय है और सभी को एकजुट होकर कोटद्वार और प्रदेश के विकास के लिए गंभीरता से प्रयास करने होंगे।

कार्यक्रम में वयोवृद्ध पत्रकार योगेश पांथरी और आकाशवाणी नजीबाबाद के पूर्व निदेशक चक्रधर कंडवाल को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष चंद्रमोहन शुक्ला और संचालन विमल ध्यानी ने किया।
इस मौके पर सुभाष नौटियाल, रंजना रावत, पद्मेश बड़ाकोटी, सुंदरलाल जोशी, योगेश धस्माना, विजय माहेश्वरी, प्रदीप बडोला, अनिल नवानी, अजय खंतवाल, आशीष बलोधी, चंद्रेश लखेड़ा, शराफत अली, दीपक सुयाल, विवेक बनियाल, चंद्रजीत बिष्ट, अरविंद दुदपुड़ी, पंकज पसबोला समेत कई लोग मौजूद रहे।

Related articles

आईटीडीए कैल्क, अमेरिकन इंस्टीट्यूट ऑफ इंग्लिश लैंग्वेज एवं बुरांश कोचिंग द्वारा इंटर-बैच प्रतियोगिता का सफल आयोजन

कोटद्वार। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहन एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के उद्देश्य...

‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत झंडीचौड़ में किसान शिविर आयोजित, जैविक खेती अपनाने और पीएम किसान की समस्याओं के समाधान पर जोर

कोटद्वार। कृषि विभाग के "खेत बचाओ अभियान" के अंतर्गत कृषि विभाग डुगड्डा के प्रभारी केहर सिंह चौधरी द्वारा...

*देवप्रयाग-मलेथा में सिंचाई कार्यों का निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्ध निर्माण पर दिया जोर: ऋषि कण्डवाल*

देवप्रयाग-मलेथा में सिंचाई कार्यों का निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्ध निर्माण पर दिया जोर: ऋषि कण्डवाल देवप्रयाग/मलेथा। सिंचाई सलाहकार उपाध्यक्ष...

संघर्ष, सेवा और समर्पण का पर्याय: ऋषि कण्डवाल

राजनीति केवल सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं होती, बल्कि वह समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पण की साधना...