*कोटद्वार:कोटद्वार प्रेस क्लब से जुड़े पत्रकारों के एक कार्यक्रम में वार्षिक पत्रिका मालिनी प्रवाह का विधान सभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूरी ने किया विमोचन* *अलग खबर डाटकाम अजय तिवाड़ी*

Date:

Share post:

कोटद्वार। प्रेस क्लब की वार्षिक पत्रिका ‘मालिनी प्रवाह’ के विमोचन समारोह में समाज हित में ज्वलंत मुद्दों को लेकर संघर्ष करने की बात कही गई। साथ ही राजा भरत की जन्मस्थली कण्वआश्रम को राष्ट्रीय फलक पर पहचान दिलाने की पुरजोर वकालत की गई।
देवी रोड स्थित एक होटल में आयोजित विमोचन समारोह का शुभारंभ करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण और लैंसडौन विधायक दिलीप रावत ने कोटद्वार प्रेस क्लब के इस प्रयास के लिए शुभकामनाएं दी।
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने कहा कि आज समाज में प्रेस की बेहद महत्पूर्ण भूमिका है और प्रिंट मीडिया का तो इसमें विशेष योगदान हमेशा से रहा है। कहा कि पत्रिका के माध्यम से जिन मुद्दों को उठाया गया है वो सराहनीय है और सभी को एकजुट होकर कोटद्वार और प्रदेश के विकास के लिए गंभीरता से प्रयास करने होंगे।

कार्यक्रम में वयोवृद्ध पत्रकार योगेश पांथरी और आकाशवाणी नजीबाबाद के पूर्व निदेशक चक्रधर कंडवाल को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष चंद्रमोहन शुक्ला और संचालन विमल ध्यानी ने किया।
इस मौके पर सुभाष नौटियाल, रंजना रावत, पद्मेश बड़ाकोटी, सुंदरलाल जोशी, योगेश धस्माना, विजय माहेश्वरी, प्रदीप बडोला, अनिल नवानी, अजय खंतवाल, आशीष बलोधी, चंद्रेश लखेड़ा, शराफत अली, दीपक सुयाल, विवेक बनियाल, चंद्रजीत बिष्ट, अरविंद दुदपुड़ी, पंकज पसबोला समेत कई लोग मौजूद रहे।

Related articles

संपादकीय: जन आंदोलन या राजनीतिक अवसर? पेपर लीक पर गरमाई सियासत

संपादकीय: जन आंदोलन या राजनीतिक अवसर? पेपर लीक पर गरमाई सियासत देशभर में लगातार सामने आ रही पेपर लीक...

*हरेला पर्व सप्ताह के अंतर्गत सरस्वती शिशु मंदिर, जानकीनगर में चित्रकला प्रतियोगिता एवं पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित*

हरेला पर्व सप्ताह के अंतर्गत सरस्वती शिशु मंदिर, जानकीनगर में चित्रकला प्रतियोगिता एवं पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित कोटद्वार, 21 जुलाई...

गुम हो गये संयुक्त परिवार पितृ सत्तात्मक समाज संस्कार और संस्कृति आखिर कहाँ जा रहा है मानव: विमल भट्ट

. गुम हो गए संयुक्त परिवार एक वो दौर था जब पति,अपनी भाभी को आवाज़ लगाकरघर आने की खबर...

पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के तत्वावधान में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में युवा शक्ति और मीडिया एवं भविष्य की संभावनाएं पर कार्यशाला का आयोजन...

पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के तत्वावधान में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में युवा शक्ति और मीडिया एवं भविष्य...