विपत्ति में सेवा और सहायता
पूर्व सैनिक सबसे आगे।।। तमन्ना दर्दे दिल में हो तो कर खिदमत गरीबों की, नही वो लोग मिलते हैं अमीरों के घराने में।

कोटद्वार के कण्व घाटी में भाई गजेंद्र सिंह की परचून दुकान शॉर्ट सर्किट के कारण जलकर राख हो गई, जिसमें उन्हें 20 प्रतिशत बर्न इंजरी भी हुई। इस दुख की घड़ी में पूर्व सैनिक उनके आवास पर पहुंचे एवं उनकी सहायता के लिए हाथ बढ़ाया और लगभग 10500 की आर्थिक सहायता प्रदान की।

इस कष्ट की घड़ी में सम्मिलित और सहायता होने वाले वाले पूर्व सैनिकों में महेंद्र पाल सिंह रावत, देवेंद्र सिंह रावत, नंदन सिंह रावत, सुरेन्द्र सिंह नेगी, अनसूया प्रसाद सेमवाल , राजेश चौधरी, भगत सिंह असवाल, महेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, ताजबर गुसाईं, जूठा सिंह रावत, महेंद्र सिंह, जीत सिंह भंडारी, ताजबर सिंह नेगी,शूरवीर खेतवाल आदि उपस्थित थे यह एक अच्छा उदाहरण है कि कैसे समाज के लोग एकजुट होकर विपत्ति में सहायता कर सकते हैं।
हम सभी पूर्व सैनिकों से निवेदन किया गया है कि वे इस दुख की घड़ी में भाई गजेंद्र सिंह की जितनी भी सहायता कर सकते हैं, करें। यह एक अच्छा अवसर है कि हम अपने समाज के लोगों की सहायता करें और उन्हें विपत्ति से उबरने में मदद करें।

महेंद्र पाल सिंह रावत
अध्यक्ष पूर्व सैनिक संघर्ष समिति।



