राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, थलीसैंण में आईक्यूएसी, एंटी ड्रग सेल एवं रसायन विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पोस्टर मेकिंग एवं प्रदर्शनी प्रतियोगिता आयोजित की गई

Date:

Share post:

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, थलीसैंण में आईक्यूएसी, एंटी ड्रग सेल एवं रसायन विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पोस्टर मेकिंग एवं प्रदर्शनी प्रतियोगिता आयोजित की गई । जिसका विषय- “नशे से लड़े, बेहतर भविष्य की ओर बढ़े” रहा | प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपनी अद्भुत कला का प्रदर्शन किया और नशे से स्वास्थ्य पर होने वाले दुष्प्रभाव के प्रति अपने दृष्टिकोण और रचनात्मकता को खूबसूरती से उजागर किया। इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ अजय कुमार, डॉ विनोद कुमार, डॉ धर्मेन्द्र सिंह एवं परिणाम संकलन डॉ विकाश प्रताप सिंह द्वारा किया गया | इसमें बी०एससी० द्वितीय सेमेस्टर का छात्र ध्रुव रावत, छात्रा पूनम एवं अनीशा ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया | कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही प्रभारी प्राचार्य डॉ छाया सिंह ने कहा कि नशा आज समाज की एक गंभीर समस्या बन चुका है | यह न केवल व्यक्ति को बल्कि सम्पूर्ण परिवार और समाज को प्रभावित करता है | उन्होंने नशे से स्वास्थ्य पर होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बताया | इस कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन एंटी ड्रग सेल नोडल अधिकारी डॉ विवेक रावत के द्वारा किया गया |

Related articles

*खेलों में योगदान के लिए शिक्षक सन्तूदास को किया गया सम्मानित*

खेलों में योगदान के लिए शिक्षक सन्तूदास को किया गया सम्मानित श्रीनगर। जिला स्तरीय शरदकालीन शीतकालीन खेलों मिनी गढ़देवा...

आमसौड़ में सिंचाई राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल का भव्य स्वागत, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया अभिनंदन

कोटद्वार। कोटद्वार-दुगड्डा के मध्य स्थित आमसौड़ ग्राम सभा में गुरुवार को सिंचाई सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष एवं सिंचाई...

*राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार छात्रसंघ चुनाव नामांकन पत्रों की बिक्री के साथ महाविद्यालय में बनने लगा चुनावी माहौल*

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार छात्रसंघ चुनाव में आज 23 सितम्बर 2026 को नामांकन पत्रों बिक्री अध्यक्ष पद के...

*श्राद्ध_पक्ष_के_समय_क्यों_नहीं_किए_जाते_हैं_शुभ कार्य* ? आलेख और संकलन ऋषि कण्डवाल**(विद्वान लेखक उत्तराखण्ड सरकार में राज्य मंत्री हैं) *

श्राद्ध_पक्ष_के_समय_क्यों_नहीं_किए_जाते_हैं_शुभ कार्य ? श्राद्ध पितृत्व के प्रति सच्ची श्रद्धा का प्रतीक हैं। सनातन धर्मानुसार प्रत्येक शुभ कार्य के आरंभ...