थलीसैण:वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल के निर्देशन में थलीसैंण पुलिस द्वारा युवा पीढ़ी को ड्रग्स, नशे से होने वाले दुष्प्रभाओं व नशे से बचने हेतु तथा साइबर अपराध से बचने व यातायात नियमों के पालन के संबंध में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। आशा राम पोखरियाल

Date:

Share post:

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल द्वारा जनपद के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्रों में युवा पीढ़ी को ड्रग्स, नशे से होने वाले दुष्प्रभाओं व नशे से बचने हेतु तथा साइबर अपराध से बचने व यातायात नियमों के पालन के संबंध में समय-समय पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कराने हेतु आदेशित किया गया था।

उपरोक्त आदेश के अनुपालन में आज दिनांक 17-02-2025 को थाना पुलिस टीम द्वारा राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पलाण थलीसैन में अध्यनरत छात्र-छात्राओं को ड्रग्स से होने वाले दुष्प्रभाओं व नशे से बचने हेतु एक कार्यशाला आयोजित की गयी तथा राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ो के मुताबिक मादक द्रव्यों (ड्रग्स) की लत के कारण सम्पूर्ण भारत में प्रत्येक दिन 10 मौते हो रही है।ड्रग्स पर प्रभावी रोकथाम हेतु सख्त कानून बनाया गया है, जिसमें सख़्त सजा का प्राविधान है आदि के विषय में विस्तृत जानकारी दी गयी तथा छात्र-छात्राओं को साईबर अपराध व महिला संबंधी अपराध के संबंध में विस्तृत जानकारी, व सोशल मीडिया फेसबुक, इंस्टाग्राम,ट्विटर तथा व्हाट्सअप आदि से संबंधित साइबर अपराधों, डिजिटल अरेस्ट से बचाव, साइबर हेल्पलाइन-1930, और उत्तराखण्ड पुलिस एप आदि के बारे में जानकारी देते हुए किसी भी प्रकार की सहायता के लिए प्रेरित किया गया किसी भी समय पुलिस सहायता हेतु डायल 112 की जानकारी दी गयी तथा यातायात नियमों के पालन हेतु जानकारी देकर प्रेरित किया गया।

पुलिस टीम –
1- Si सुनील पंवार थानाध्यक्ष थलीसैंण
2- अ उपनिरीक्षक तनवीर अहमद
3- का देवेंद्र नेगी
4- का विनोद नेगी

Related articles

*नियो मेट्रो के नाम पर सर्वे और DPR में जनता के 80–90 करोड़ रुपये खर्च करने का आरोप, AAP ने राज्य सरकार से मांगा...

नियो मेट्रो के नाम पर सर्वे और DPR में जनता के 80–90 करोड़ रुपये खर्च करने का आरोप,...

*मेहरबान सिंह कण्डारी सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज में वन्देमातरम् सामूहिक गायन कार्यक्रम बड़े धूम-धाम से मनाया गया*।

वन्देमातरम् सामूहिक गायन कार्यक्रम मेहरबान सिंह कण्डारी सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज में वन्देमातरम् सामूहिक गायन कार्यक्रम...

आज विश्व स्वास्थ्य दिवसप्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालधार, पौड़ी गढ़वाल मे हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया, इस बार की थीम थी empowring Pharmacist for...

आज विश्व स्वास्थ्य दिवस. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालधार, पौड़ी गढ़वाल मे हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया, इस...

*खेलों में योगदान के लिए शिक्षक सन्तूदास को किया गया सम्मानित*

खेलों में योगदान के लिए शिक्षक सन्तूदास को किया गया सम्मानित श्रीनगर। जिला स्तरीय शरदकालीन शीतकालीन खेलों मिनी गढ़देवा...