जयहरीखाल:विकासखंड स्तरीय एल0 टी0एम0 एवं आई ई सी मैटेरियल विकसित करने हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी जयहरीखाल अमित कुमार चंद की अध्यक्षता में बी आर सी खुडोली, जयहरीखाल में संपन्न हुआ।

Date:

Share post:

विकासखंड स्तरीय एल0 टी0एम0 एवं आई ई सी मैटेरियल विकसित करने हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी जयहरीखाल श्री अमित कुमार चंद जी की अध्यक्षता में बी आर सी खुडोली, जयहरीखाल में संपन्न किया गया। जिसमें विकासखंड के 10 भाषा एवं 10 गणित विषय के प्राथमिक शिक्षकों ने प्रतिभाग किया, सभी अध्यापकों द्वारा स्व निर्मित टी एल एम तैयार कर उसका प्रस्तुतीकरण उसी समय किया गया,इस कार्यक्रम का उद्देश्य निपुण भारत के लक्ष्यों को प्राप्त करने हेतु कक्षा शिक्षण में छात्रों के कौशल विकास एवं शब्दकोश भंडार को किस तरह से विकसित किया जाय, साथ ही एल टी एम का प्रयोग कक्षा शिक्षण में कैसे किया जाए ,जिससे कि वह छात्रहित में लाभकारी हो सके। इस अवसर पर गणित विषय में विकासखंड स्तर पर प्रथम स्थान श्रीमती मुक्ता रावत द्वितीय स्थान भास्कर काला एवं तृतीय स्थान सत्येंद्र नेगी और रवेंद्र कुमार द्वारा संयुक्त रूप से प्राप्त किया गया। दूसरी प्रतियोगिता के अंतर्गत भाषा विषय में प्रथम स्थान विनीता देवरानी द्वितीय स्थान पूनम प्रकाश एवं तृतीय स्थान रेखा रावत ने प्राप्त किया, विकासखंड से तीन सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार प्राप्त करने वाले अध्यापकों द्वारा आगामी 21 एवं 22 फरवरी को डायट पौड़ी में प्रतिभाग किया जाएगा, इस अवसर पर नोडल अधिकारी के रूप में प्रधानाचार्य राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज जयहरीखाल श्रीमती राजेश्वरी धस्माना मौजूद रही , जिले में प्रतिभाग करने वाले शिक्षकों को प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष विपुल भंडारी, ब्लॉक मंत्री चंद्रमोहन सिंह रावत ने अपनी ओर से शुभकामनाएं दी।संपूर्ण कार्यक्रम प्रभारी बी आर सी मोहन सिंह गुसाईं की देखरेख में संपन्न हुआ ।इस अवसर पर विकासखंड के अन्य अध्यापक जसपाल असवाल,महेंद्र लखेड़ा, शंकर ध्यानी, उर्मिला गुसाईं, राजीव थपलियाल,विजया उनियाल , मीना बिष्ट, रविन्द्र नेगी,सीमा भारद्वाज , निधि नौटियाल, किरन रावत,नेहा मोहन, हरीश कुमार आदि शिक्षक, शिक्षिका उपस्थित रहे।इस अवसर पर निर्णायक मंडल के रूप में मनोज रावत, सुरेंद्र रावत, अशोक उनियाल, बिजेंद्र रावत मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन राजीव थपलियाल द्वारा किया गया अंत में सभी शिक्षकों को खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा पुरस्कृत किया गया।

Previous article
Next article

Related articles

*रोटरी क्लब कोटद्वार व इन्ट्रेक्ट क्लब पृथ्वी विघा मन्दिर झण्डीचौड़ के तत्वावधान में प्रकृति, हरियाली एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रतीक हरेला पर्व के अन्तर्गत...

रोटरी क्लब कोटद्वार व इन्ट्रेक्ट क्लब पृथ्वी विघा मन्दिर झण्डीचौड़ के तत्वावधान में प्रकृति, हरियाली एवं पर्यावरण संरक्षण...

*सावन मास में शिव आराधना का महत्व, कैसें करें शिव पूजन, क्या फल मिलता है शिव पूजन से?* *ऋषि कण्डवाल(विद्वान लेखक उत्तराखण्ड सरकार...

शिव आराधनासावन मास में भगवान शंकर की पूजा उनके परिवार के सदस्यों संग करनी चाहिए। इस माह में...

पहाड़ की बोडीयां – जीवंत गाथा: महेंद्र पाल सिंह रावत, लेखक पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष हैं।

"पहाड़ की बोडीयां - जीवंत गाथा: लेखक पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष हैं। आलेख: महेंद्र, पूर्व...

हरैला पर्व पर ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल में हुआ वृक्षारोपण, पार्षद प्रवेन्द्र सिंह रावत की रही गरिमामयी उपस्थिति

कोटद्वार। उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के शुभ अवसर पर ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल में पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति...