जिला जसवंतगढ़ संघर्ष समिति द्वारा आयोजित जनसंवाद यात्रा 2 का समापन घुमाकोट विकास खण्ड नैनीडांडा में हुआ , यह जनसंवाद यात्रा गढ़वाल के चार व अल्मोड़ के एक विकास खण्ड में हुई।

Date:

Share post:

जसवंतगढ़ जिला गठन से क्षेत्रीय चहुंमुखी विकास संभव । डा.ध्यानी.
दिनांक 12 फरवरी से 17 फरवरी 2025 जिला जसवंतगढ़ संघर्ष समिति द्वारा आयोजित जनसंवाद यात्रा 2 का समापन घुमाकोट विकास खण्ड नैनीडांडा में हुआ , यह जनसंवाद यात्रा गढ़वाल के चार व अल्मोड़ के एक विकास खण्ड में हुई।
यात्रा समापन समारोह में समिति के संयोजक डा.आर पी घ्यानी ने कहा भारतीय सेना के साहस के प्रतीक महावीर चक्र सम्मानित देवभूमि उत्तराखंड के जांबाज सपूत अमर शहीद जसवंत सिंह रावत के पिछड़ जन्मक्षेत्र बीरौंखाल, थैलीसैंण, पोखड़ा , लैंसीडौन, रिखणीखाल, रिखणीखाल, नैंनीडांडा , और जिला अल्मोडा के स्याल्दे व सल्ड विकास खण्ड को लेकर जिला जसवंतगढ़ नाम से पर्वतीय जिला के गठन के से क्षेत्रीय विकास संभव है । संघर्ष समिति के अध्यक्षकर्नलराजदर्शन सिंह रावत ने कहा जसवंतगढ़ जिला गठन के लिए समिति लगातार संधर्षरत है जिसे क्षेत्रीय जनता का पूर्ण सहयोग मिल रहा है , समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कर्नल रामरतन नेगी ने कहा कि हमारा आन्दोलन शांतिपूर्ण चल रहा है हमारी मांग का प्रस्ताव प्रधानमंत्री कार्यालय से उत्तराखंडसरकार को भेजा गया है जिसे उत्तराखंड सरकार ने राजस्व विभाग को सौंपा है हमें भरोषा है सरकार जल्दी ही जिला जसवंतजगढ़ का गठन करेगी।
यात्रा समापन समारोह में समिति के उपाध्यक्ष कैप्टन जी एस नेगी , उपाध्यक्ष देवेन्द्र भारती शिक्षाविद जे एस नेगी , जी एस बिष्ट , एस एस बिष्ट, समिति के महासचिव आलम सिंह रावत , युवा उधमी मनीष सुन्दरियाल , समिति के सह सचिव महेन्द्र कंडारी , शिशुपाल सिंह रावत, पूर्व सैनिक ध्यानी गिरिश चन्द देवरानी मुकुंद सिंह बिष्ट समिति के नैंनीडांड अध्यक्ष रामनिवास रावत व सभी अन्य कर्मठ सदस्यों सहित सैकडों समर्थक मौजूद रहे।
घुमाकोट उपाध्यक्ष जिला अधिकारी रेखा आर्य को एक ज्ञापन सौंपा गया।

Related articles

*खेलों में योगदान के लिए शिक्षक सन्तूदास को किया गया सम्मानित*

खेलों में योगदान के लिए शिक्षक सन्तूदास को किया गया सम्मानित श्रीनगर। जिला स्तरीय शरदकालीन शीतकालीन खेलों मिनी गढ़देवा...

आमसौड़ में सिंचाई राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल का भव्य स्वागत, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया अभिनंदन

कोटद्वार। कोटद्वार-दुगड्डा के मध्य स्थित आमसौड़ ग्राम सभा में गुरुवार को सिंचाई सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष एवं सिंचाई...

*राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार छात्रसंघ चुनाव नामांकन पत्रों की बिक्री के साथ महाविद्यालय में बनने लगा चुनावी माहौल*

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार छात्रसंघ चुनाव में आज 23 सितम्बर 2026 को नामांकन पत्रों बिक्री अध्यक्ष पद के...

*श्राद्ध_पक्ष_के_समय_क्यों_नहीं_किए_जाते_हैं_शुभ कार्य* ? आलेख और संकलन ऋषि कण्डवाल**(विद्वान लेखक उत्तराखण्ड सरकार में राज्य मंत्री हैं) *

श्राद्ध_पक्ष_के_समय_क्यों_नहीं_किए_जाते_हैं_शुभ कार्य ? श्राद्ध पितृत्व के प्रति सच्ची श्रद्धा का प्रतीक हैं। सनातन धर्मानुसार प्रत्येक शुभ कार्य के आरंभ...