श्रीनगर:सरस्वती शिशु /विद्या मंदिर श्रीकोट श्रीनगर में आयोजित पुलिस की पाठशाला” कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे पुलिस उपाधीक्षक श्रीनगर श्री अनुज कुमार|

Date:

Share post:

सरस्वती शिशु /विद्या मंदिर श्रीकोट श्रीनगर में आयोजित पुलिस की पाठशाला” कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे पुलिस उपाधीक्षक श्रीनगर श्री अनुज कुमार|

कार्यक्रम के दौरान महोदय द्वारा युवा पीढ़ी को नशे से होने वाले दुष्प्रभाओं और साइबर क्राइम के सम्बन्ध में जागरूक कर दिया नशे से दूर रहने के लिए कराई शपथ।

आज दिनांक 17.02.2025 को  सरस्वती शिशु /विद्या मंदिर श्रीकोट श्रीनगर में आयोजित "पुलिस की पाठशाला” कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस उपाधीक्षक श्रीनगर श्री अनुज कुमार पहुंचे और स्कूल के छात्र-छात्राओं और स्कूल स्टॉफ को वर्तमान में बढ़ते साइबर अपराधों जैसे डिजिटल अरेस्टिंग, फ़िशिंग लिंक, थर्ड पार्टी ऐप स्टोर, एटीएम का सही इस्तेमाल कैसे करना है, अपने ईमेल को कैसे स्ट्रांग रखना है, सोशल साइट्स पर गलत कंटेंट्स कैसे दूर रहना है आदि के बारे में विस्तृत रूप से बताकर साइबर अपराधों के बचाव के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया




। बच्चों को अपना महत्वपूर्ण समय, ऊर्जा फेसबुक, इन्स्ट्राग्राम व अन्य सोशल साइट को देखने में बर्बाद न कर सकारात्मक कार्यों में व्यय करना चाहिये। इसके अलावा युवाओं में वर्तमान में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते बताया कि नशा एक भयंकर बीमारी का रूप लेता जा रहा है जो युवा पीढ़ी को लगातार अपनी गिरफ्त में ले रहा है। नशा मनुष्य के सोचने समझने की शक्ति के साथ ही पूरे शरीर पर प्रहार करता है। इसका प्रहार इतना प्रखर होता है कि धीरे धीरे शरीर ही नष्ट हो जाता है। यह एक ऐसा धीमा जहर होता है कि लोग जब तक इसके दुष्परिणामों को समझ पाते हैं तब तक उनका अंत हो जाता है। हम सब मिलकर एक ऐसा समाज बनाएँ जहाँ हमारे युवा नशे की लत की बेड़ियों से मुक्त होकर स्वस्थ, उत्पादक जीवन जी सकें। जिसके सम्बन्ध में स्कूल के छात्र छात्राओं व स्टॉफ से नशे से दूर रहने की शपथ भी कराई गयी|

  छात्र छात्राओं से कुछ प्रश्न भी किये गए सही और अच्छे जवाब देने वाले 3 बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया|

Related articles

*खेलों में योगदान के लिए शिक्षक सन्तूदास को किया गया सम्मानित*

खेलों में योगदान के लिए शिक्षक सन्तूदास को किया गया सम्मानित श्रीनगर। जिला स्तरीय शरदकालीन शीतकालीन खेलों मिनी गढ़देवा...

आमसौड़ में सिंचाई राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल का भव्य स्वागत, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया अभिनंदन

कोटद्वार। कोटद्वार-दुगड्डा के मध्य स्थित आमसौड़ ग्राम सभा में गुरुवार को सिंचाई सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष एवं सिंचाई...

*राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार छात्रसंघ चुनाव नामांकन पत्रों की बिक्री के साथ महाविद्यालय में बनने लगा चुनावी माहौल*

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार छात्रसंघ चुनाव में आज 23 सितम्बर 2026 को नामांकन पत्रों बिक्री अध्यक्ष पद के...

*श्राद्ध_पक्ष_के_समय_क्यों_नहीं_किए_जाते_हैं_शुभ कार्य* ? आलेख और संकलन ऋषि कण्डवाल**(विद्वान लेखक उत्तराखण्ड सरकार में राज्य मंत्री हैं) *

श्राद्ध_पक्ष_के_समय_क्यों_नहीं_किए_जाते_हैं_शुभ कार्य ? श्राद्ध पितृत्व के प्रति सच्ची श्रद्धा का प्रतीक हैं। सनातन धर्मानुसार प्रत्येक शुभ कार्य के आरंभ...