रिखणीखाल: काश्तकारों ने जंगली जानवरों से खेती के बचाव के लिए तारबाड फेसिंग लगाने की मांग

Date:

Share post:

रिखणीखाल प्रखंड के सीमांत गाँव नावेतल्ली के काश्तकारों की जंगली जानवरों से खेती के बचाव के लिए तारबाड चेन लिंकिग फेसिंग लगाने की मांग।

ग्राम नावेतल्ली लगभग 30-35 परिवारों का गाँव है,जो कि काफी बड़े क्षेत्रफल में गाँव के चारों तरफ फैला हुआ है।गाँव में लगभग सभी फसलें, सब्जियाँ व तरकारियां उगाई जाती हैं, जैसे गेहूँ, जौ, मंडुवा, झंगोरा कौणी, मरसू, हल्दी, अदरक, मिर्च, अरबी,मक्का, गोभी,मूला,मूली,कद्दू, प्याज, धनिया आदि। दूर दराज के खेत तो लोगों ने छोड़ दिये हैं, लेकिन गाँव के नजदीक 400-500 मीटर तक के खेत तो कर ही रहे हैं। लेकिन जैसे ही फसल पकने को तैयार होती है जंगली जानवर सूअर,भालू,सौला, लंगूर, बन्दर, हिरन आदि फसल को रौंद कर या खाकर नुकसान करते हैं। लोगों को उनका मेहनताना नहीं मिलता।सिर्फ मेहनत ही करते हैं।

इस सीमांत व पिछड़े क्षेत्र के लोगों ने अभी तक तारबाड नहीं देखी,सिर्फ नाम ही सुना है कि सरकार तारबाड भी करवा कर फसलों को बचाती है।आजतक गाँव वालों ने इस सुविधा का लाभ नहीं लिया, और न कृषि व भूमि संरक्षण विभाग ने इस ओर झाँककर देखा।

अब जैसे जैसे परिवर्तन चल रहा है या लोग कोटडीसैण, रथुवाढाब, कर्तिया आदि की तरफ देखते हैं तो उनके मन में भी ये विचार आया कि यदि ऐसा हमारे गाँव में भी हो जाता तो कुछ जंगली जानवरों से राहत मिलती।

अब ग्रामीणों की इच्छा है कि गाँव के आसपास चारों तरफ तारबाड चेन लिंकिग फेसिंग का कार्य हो जाता तो हम भी कुछ राहत पा सकें।

क्या कृषि व भूमि संरक्षण विभाग धुमाकोट व रिखणीखाल हम पिछड़े गाँव वालों की आवाज व गुहार को भी सुनेगा,या हम दूसरे लोगों की खेती को ही देखते रहेगें?

Related articles

*भारतीय जनता पार्टी यमकेश्वर के स्वर्गाश्रम मंडल अंतर्गत लक्ष्मण झूला शक्ति केंद्र में आयोजित हुई बैठक सिंचाई राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल की गरिमामयी उपस्थिति...

भारतीय जनता पार्टी यमकेश्वर के स्वर्गाश्रम मंडल अंतर्गत लक्ष्मण झूला शक्ति केंद्र में आयोजित बैठक में उपस्थित...

*सीआईएमएस ग्रुप ऑफ कॉलेजेज और गढ़वाल राइफल्स के बीच महत्वपूर्ण MOU*सैनिक परिवार के छात्रों को उच्च शिक्षा मे राहत*

सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा में बड़ी राहत सीआईएमएस ग्रुप ऑफ कॉलेजेज और गढ़वाल राइफल्स के बीच महत्वपूर्ण MOU सैनिक...

*एक लम्बे संघर्ष की कहानी है ..अनसुलझी,अनकही,रुग्णदायी. डॉ अम्बिका प्रसाद*

एक लम्बे संघर्ष की कहानी है ..अनसुलझी,अनकही,रुग्णदायी. शब्दों से शायद ही पूरी होगी..?एक दर्द है पीढ़ी-दर-पीढ़ी का..जो वंशानुगत सालता...

पीतांबर दत्त बड़थ्वाल हिमालय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में वाणिज्य विभाग और पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के संयुक्त तत्वाधान में ओरिएंटेशन एवं करियर काउंसलिंग...

पीतांबर दत्त बड़थ्वाल हिमालय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में वाणिज्य विभाग और पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के संयुक्त...