कोटद्वार:सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन

Date:

Share post:

सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन !
आज दिनांक 12 जनवरी 2024 दिन रविवार को राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार के सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर के चतुर्थ दिवस् में स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिन के पावन अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया | आज के दिन का शुभारम्भ प्रातःकालीन प्रार्थना के साथ हुआ , व्यायाम के पश्चात छात्र लकड़ी काटने के लिए जंगल गए | छात्र/ छात्राओं ने मिलकर नाश्ता तथा दिन का भोजन तैयार किया | सभी ने अपनी जिम्मेदारियों का अनुशाशन में रहकर निर्वहन किया | आज के कार्यक्रम के बौद्धिक सत्र मैं मुख्य अतिथि जाने माने समाजसेवी तथा युवाओं की धड़कन श्री मयंक कोठरी जी भारतीय रहे | श्री मयंक कोठरी जी ने विवेकानंद जी के विचारो पर प्रकाश डाला तथा उनके विचारों को अपनाने के लिए कहा | श्री मयंक जी ने सेवा को जीवन का आधार बताया तथा जमना लाल बजाज पुरस्कार से सम्मानित प्रमुख सर्वोदयी स्वर्गीय श्री मान सिंह रावत जी को भी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की | aआज के कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार में वाणिज्य संकाय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अनुराग शर्मा रहे | डॉ. अनुराग शर्मा जी ने विवेकानद जी की शिक्षाओं को जीवन मैं अपनाने का विचार दिया तथा तथा युवाओं को देश का आधार बताया | आज के मुख्य तथा विशिष्ट अतिथियों को राष्ट्रीय सेवा योजना की मुख्य कार्येक्रम अधिकारी डॉ. गीता रावत शाह तथा डॉ. दिवाकर बौद्ध जी द्वारा पौधा देकर सम्मानित किया! धन्यवाद ज्ञापन वाणिज्य संकाय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. दिवाकर बौद्ध जी द्वारा दिया गया | बौद्धिक सत्र के पश्चात अंतिम सत्र में स्वयं सेवियों के लिए विभिन्न क्रीड़ा गतिविधियां आयोजित की गयी तथा रात्रि भोजन के पश्चात सर्व धर्म प्रार्थना का भी आयोजन किया गया | शिविर के चतुर्थ दिवस में श्री मयंक कोठरी, डॉ. वी.सी. शाह, डॉ. गीता रावत शाह, डॉ. दिवाकर बौद्ध, डॉ. अनुराग शर्मा श्री सुमन नेगी,श्री अजय रावत तथा महाविद्यालय के अनेक स्वयंसेवी उपस्थित रहे!

Related articles

हिमालयन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

कोटद्वार। डॉ. पी. डी. बी. हिमालयन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार के डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम सभागार...

*श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, धर्म प्रेम और मानवता का पर्व:आलेख और संकलन ख्यातिप्राप्त शिक्षक राजीव थपलियाल*

श्री कृष्ण जन्माष्टमी : धर्म, प्रेम और मानवता का महापर्व "यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत।अभ्युत्थानमधर्मस्य तदात्मानं सृजाम्यहम्॥"— श्रीमद्भगवद्गीता जब-जब...

कोटद्वार पीजी कॉलेज में ‘स्टार्टअप-चुनौतियां एवं संभावनाएं’ विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

डॉ. पी. द. ब. हि. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वारउद्यमिता के अंतर्गत स्टार्टअप-चुनौतियां एवं संभावनाएं" विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता...

राष्ट्रीय खेल दिवस पर कोटद्वार में उदीयमान हॉकी खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का हुआ सम्मान

आज प्रदेश कांग्रेस सचिव बलबीर सिंह रावत के कैम्प कार्यालय मालवीय उद्यान कोटद्वार में राष्ट्रीय खेल दिवस एवं...