नगर पंचायत सतपुली से कांग्रेस प्रत्याशी जितेंद्र सिंह चौहान ने किया बाजार क्षेत्र में प्रचार और जन सम्पर्क, सतपुली में जितेंद्र चौहान के पक्ष में दिख रहा उत्साह पूर्ण माहौल

Date:

Share post:

नगर पंचायत सतपुली में कांग्रेस पार्टी से नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ रहे युवा जितेंद्र सिंह चौहान के पक्ष में माहौल स्पष्ट नजर आ रहा है वेहद शालीनता और विनम्रता से सतपुली नगर में प्रचार कर रहे युवा जितेंद्र चौहान की आत्मीयता के लोग कायल नजर आ रहे हैं।

नगर पंचायत सतपुली से कांग्रेस प्रत्याशी जितेंद्र सिंह चौहान ने किया बाजार क्षेत्र में प्रचार और जन सम्पर्क

आज सतपुली बाजार क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी की और से नगर पंचायत अध्यक्ष पद के मजबूत दावेदार जितेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि वे लम्बे चौड़े व बेसिर पैर के वादों की जगह धरातल पर पूरे होने वाले वादे और अपने विकास की सोच और इरादे सतपुली नगर की जनता के सामने रखूंगा, मेरी प्राथमिकता सतपुली नगर और सतपुली नगर के लोग हैं उनकी समस्याओं को निराकार को प्रथमिकता मेरे लिए महत्वपूर्ण है।

सतपुली नगर में एक बहुउद्देशीय पार्किंग के साथ ही कमर्शियल सैंटर का निर्माण उनकी योजनाओं में है, इसके साथ ही स्वच्छता समितियों का निर्माण में स्थानीय मोहल्ले के लोगों को सलाहकार समिति में लेकर उनकी निर्देशन में स्वच्छता को लेकर कार्ययोजना बनाना उनकी योजनाओं में है।

सतपुली को पुनः व्यापारिक हव बनाने के साथ ही होटल उद्योग को नवजीवन प्रदान करने के लिए पर्यटन सहगामी योजनाओं को आधार बनाकर योजनाओं की रूपरेखा तैयार की जायेगी सतपुली में स्थानीय कृषि उपज के विपणन हेतु मार्केट विकसित करना तथा उत्पादन को सरकारी माध्यम से खरीद की योजना को बेहतर कर स्थानीय व्यापारियों के हितों के लिए भी काम करना उनकी प्राथमिक में शामिल है।

सतपुली नगर क्षेत्र में आज जनसम्पर्क के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी जितेंद्र चौहान के पक्ष में जनसमुदाय की भारी उपस्थिति ने सतपुली नगर की जनता के चुनावी रुझान की ओर संकेत भी कर दिया कि युवा जितेंद्र सिंह चौहान की सोच विकास केन्द्रित है, उनके पास सतपुली नगर के विकास के लिए सोच है नजरिया है जनसम्पर्क के दौरान कांग्रेस उम्मीदवार जितेंद्र सिंह चौहान ने लोगों से वादा किया कि 2025 सतपुली नगर विकास के नये आयाम स्थापित करेगा जनता की भावनाओं उम्मीदों के अनुरूप सतपुली नगर विकास के नये आयाम छुएगा। अलग खबर डाटकाम

Holi advertisement
Holi Advertisement
spot_img

Related articles

*अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस : समानता, सम्मान और सशक्तिकरण का प्रतीक- मानव सभ्यता के विकास में नारी का अतुलनीय योगदान*: *आलेख ख्याति प्राप्त शिक्षक जे०पी०...

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस : समानता, सम्मान और सशक्तिकरण का प्रतीक- मानव सभ्यता के विकास में नारी का योगदान...

जीवन का सर्जन, श्रृंगार, विकास एवं ममता का आधार सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं ।

जीवन का सर्जन, श्रृंगार, विकास एवं ममता का आधार सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं ।डॉ...

पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेन्द्र पाल सिंह रावत ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रेषित की शुभकामनाएँ;...

महंगा हुआ सिलेंडर अभी महंगाई के और लग सकते हैं झटके!: अजय तिवाड़ी

महंगा हुआ सिलेंडर अभी महंगाई के और लग सकते हैं महंगाई के झटके: ईरान अमेरिका युद्ध का प्रभाव...