*नैनीताल **चुनौती बहुत है घबराने वाली नही हूँ संघर्ष से समाधान पर आगे बढी हूँ* *अलग खबर डाटकाम*

Date:

Share post:

स्थान। नैनीताल।
।। चुनौती बहुत है घबराने वाली नही हूँ संघर्ष से समाधान पर आगे बढी हूँ।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल समेत अधिकांश जिलों एवं नगरों में निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है।
इसी दौरान अध्यक्ष समेत सभी सदस्यों ने अपना प्रचार प्रसार शुरू कर दिया है।

नगर पालिका अध्यक्ष भाजपा प्रत्याशी जीवंती भट्ट से चुनाव दौरान जिला संवाददाता ललित जोशी व सहायक हर्षित जोशी ने कुछ प्रशन पूछे जिस पर भाजपा प्रतयाशी ने कहा उनकी सरकार केंद्र में है ,उत्तराखण्ड़ राज्य में है पर नगर पालिका में न होने के कारण कोई भी कार्य जनता के नही हो पा रहे हैं। उन्होंने कहा में इससे पहले नगर पालिका में क्या होता आया इसको छोड़ दीजियेगा। पर जब भाजपा का अध्यक्ष नगर पालिका का होगा तो सभी कार्य बराबर होते रहगें।
उनसे जब पूछा गया नगर पालिका में वर्षों से काबिज़ जो अवैध रूप से रह रहे है और जो निरंतर किराया देते आ रहे हैं उनके लिए क्या कदम उठाए जाएंगे।
तो उन्होंने तुरंत जवाब दिया किसी को भी बेघर नही किया जायेगा। योजनाए बनाई जायेगी। मैने इस समस्याओं को बहुत ही नजदीक से देखा है।
जीवंती भट्ट का यह भी कहना है चुनौती बहुत है। इसका समाधान किया जाएगा। जब उनसे पूछा गया आप किन मुद्दों को लेकर चुनाव में है तो उनका कहना है नगर सफाई, कर्मचारियों को समय से वेतन नहीं मिल रहा है , पेंशन कर्मचारियों की मृत्यु हो गई पर उनको अभी तक उनका जो शेष भुगतान है नही दिया गया। चुनौती बहुत हैं पर घबराने वाले नही है। सब को मिलकर अच्छा कार्य करेंगे। चुनाव दौरान मंडल अध्यक्ष आंनद बिष्ट व भाजपा नेता मोहित आर्या समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related articles

तैड़िया गांव की बैठक में विस्थापन प्रक्रिया के लिए दी गई सर्वसहमति..

तैड़िया गांव की बैठक में विस्थापन प्रक्रिया के लिए दी गई सर्वसहमति.. कॉर्बेट नेशनल पार्क के कालागढ़ टाइगर रिजर्व...

*आम आदमी पार्टी के युवा मोर्चा अध्यक्ष और छात्र इकाई ASAP अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन*...

युवा मोर्चा अध्यक्ष और छात्र इकाई ASAP अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने थामा आम आदमी पार्टी...

*कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार की रिसर्च स्कॉलर शिवा पांडे ने यूजीसी नेट (UGC NET) असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा उत्तीर्ण की* ...

कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार की रिसर्च स्कॉलर शिवा पांडे ने यूजीसी नेट (UGC NET) असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा...

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड़ में धान की फसल पर तना छेदक कीड़े का प्रकोप, कृषि विभाग ने किसानों को दवा के छिड़काव...

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड व भाबर क्षेत्र में खड़ी धान की फसल में तना छेदक कीड़ा...