राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, थलीसैंण में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के 100 वें जन्मदिवस के अवसर पर मनाये जाने वाला “सुशासन दिवस” पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया |

Date:

Share post:

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, थलीसैंण में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के 100 वें जन्मदिवस के अवसर पर मनाये जाने वाला “सुशासन दिवस” पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया | कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही प्रभारी प्राचार्य डॉ छाया सिंह, समस्त प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राओं द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की | इसके पश्चात राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ विवेक रावत ने समस्त प्राध्यापकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं को सुशासन दिवस की शपथ दिलाई | इस अवसर पर राजनीति विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ विकाश प्रताप सिंह ने अटल जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए वर्तमान सन्दर्भ में सुशासन में उनके विचारो के बारे में बताया | लोकतंत्र में शासन को जनता के प्रति पारदर्शी एवं जवाबदेह होना होगा | सरकारी नीतियाँ इसी दिशा में आगे बढ़ रही है | नागिक अधिकार पत्र-सूचना का अधिकार, शिकायत निवारण प्रकोष्ठ आदि इसके उदहारण है | इस अवसर पर डॉ बिपेन्द्र सिंह रावत, डॉ नीरज असवाल, डॉ विनोद कुमार, अनिल पोखरियाल, बलबीर सिंह, अनिल ध्यानी उपस्थित रहे |

Related articles

*अगस्त क्रांति या तिरंगा यात्रा: शहादत पर सियासत न हो” महेंद्र पाल सिंह रावत, अध्यक्ष पूर्व सैनिक संघर्ष समिति*

आलेख :महेंद्र पाल सिंह रावत (पूर्व सैनिक) कोटद्वार आलेख :महेंद्र पाल सिंह रावत (पूर्व सैनिक) कोटद्वार "अगस्त क्रांति या तिरंगा...

*अलग खबर डाटकाम* *देवभूमि पहल समिति उत्तराखंड द्वारा शहीद रायफलमैन मंदीप सिंह रावत की स्मृति में नगर स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का हुआ ...

शहादत को सलाम, शब्दों में जोश और तर्कों में दिखा आत्मविश्वास देवभूमि पहल समिति उत्तराखंड द्वारा शहीद रायफलमैन मंदीप...

*आस्था के साथ अनुशासन भी जरूरी… रेट्रो/मॉडिफाइड साइलेंसर वाले 23 वाहन चालकों पर श्रीनगर पुलिस की कड़ी कार्यवाही*।

आस्था के साथ अनुशासन भी जरूरी… रेट्रो/मॉडिफाइड साइलेंसर वाले 23 वाहन चालकों पर श्रीनगर पुलिस की कड़ी कार्यवाही। कांवड़...