श्रीनगर: जांबाज पुलिस उप निरीक्षक मुकेश गैरोला,उप निरीक्षक विनोद कुमार तथा उपनिरीक्षक मुकेश भट्ट और मुख्य आरक्षी हर्षवर्धन सिंह की टीम ने युवती पर जानलेवा हमला करने के आरोपी युवक को वारदात के चंद घण्टे के भीतर ही किया गिरफ्तार।

Date:

Share post:

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देशन में महिला सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है पौड़ी पुलिस।

युवती पर जानलेवा हमला करने वाले युवक को पौड़ी पुलिस ने चन्द घंटो मे किया गिरफ्तार।

दिनांक 23.08.24 को वादी श्री रघुवीर सिह, निवासी – उखीमठ, रुद्रप्रयाग द्वारा कोतवाली श्रीनगर में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि मेरी पुत्री स्नेहा जो श्रीनगर मे बीएसी की छात्रा है, उसके साथ अनीष सिह द्वारा जान से मारने की नीयत से किसी वस्तु से प्रहार करके उसे गंभीर रुप से घायल कर दिया गया है। इस प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली श्रीनगर पर तत्काल मु0अ0सं0- 85/2024, धारा-109 BNS बनाम अनीष सिह पंजीकृत किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा मामला महिला पर जानलेवा हमले से सम्बन्धित होने के कारण इसकी गंम्भीरता को देखते हुए इस पर त्वरित कार्यवाही कर अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक श्रीनगर को निर्देशित किया गया।

श्रीनगर पुलिस द्वारा उक्त घटना से सम्बन्धित साक्ष्यों का संकलन करते हुए घटना मे संलिप्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही व जांच पड़ताल कर इस घटना को अंजाम देने वाले युवक अनीष सिह, निवासी- ग्राम गैड, उखीमठ, जनपद- रुद्रप्रयाग को 24 घंटे के अंदर की श्रीनगर में श्रीकोट से गिरफ्तार किया गया।उक्त अभियुक्त को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी।

पंजीकृत अभियोग

  1. मु0अ0सं0-85/2024, धारा-109 BNS बनाम अनीश सिह।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता

  1. अनीष सिह (उम्र- 23 वर्ष) पुत्र सुरेन्द्र सिह पवार, निवासी- ग्राम- गैड, थाना- उखीमठ, जनपद- रुद्रप्रयाग।

पुलिस टीम

  1. उपनिरीक्षक श्री विनोद कुमार
  2. उपनिरीक्षक श्री मुकेश गैरौला
  3. उपनिरीक्षक श्री मुकेश भट्ट
  4. मुख्य आरक्षी श्री हर्षवर्धन सिह

Related articles

कोटद्वार मंडी में सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रगतिशील किसान हुए सम्मानित

कोटद्वार। 16 सितंबर 2026 को नवीन मंडी स्थल कोटद्वार में सेवा संकल्प अभियान एवं सेवा दिवस के अंतर्गत...

15 अक्टूबर से UPI के कुछ भुगतानों पर लगेगा शुल्क, क्या ग्राहकों पर पड़ेगा सीधा बोझ?

सोशल मीडिया पर साझा की गई जानकारी के अनुसार, 15 अक्टूबर 2026 से ₹2,000 से अधिक के कुछ...

कोटद्वार रेलवे स्टेशन और अतिक्रमण — खूबसूरत चेहरे पर दाग महेंद्र पाल सिंह रावत, अध्यक्ष पूर्व सैनिक संघर्ष समिति*

*कोटद्वार रेलवे स्टेशन और अतिक्रमण — खूबसूरत चेहरे पर दाग महेंद्र पाल सिंह रावत, अध्यक्ष पूर्व सैनिक संघर्ष...

*ग्रामीण संस्था विकास विज्ञान समिति की तरफ से दुर्गापुर क्षेत्र बाल भारती पब्लिक स्कूल एक गोष्ठी आयोजित की गई*

आज दिनांक 15 /9/2026 को में ग्रामीण संस्था विकास विज्ञान समिति की तरफ से दुर्गापुर क्षेत्र बाल भारती...