शिक्षा के क्षेत्र में कोटद्वार को विशिष्ट पहचान दिलाने वाले ख्यातिप्राप्त स्कूल व्लूमिंग वेल पब्लिक स्कूल ने कई कीर्तिमान किए स्थापित

Date:

Share post:

कोटद्वार: शिक्षा के क्षेत्र में कोटद्वार को विशिष्ट पहचान दिलाने वाले ख्यातिप्राप्त स्कूल व्लूमिंग वेल पब्लिक स्कूल ने कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। कोटद्वार क्षेत्र में अभिभावकों की अपने पाल्यों के लिए पहली पसंद व्लूमिंग पब्लिक स्कूल ही होती है। स्कूल के छात्र राष्ट्रीय स्तर पर श्रेष्ठता स्थापित कर क्षेत्र तथा विद्यालय का नाम रोशन करते हैं।

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन

कोटद्वार में विश्व प्रसिद्ध सिद्धबली धाम में सिद्धबली बाबा जयंती मेले के अवसर पर क्षेत्र के समस्त स्कूलों के छात्रों की भरतीय संस्कृति पर एक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें अपनी ख्याति के अनुरूप व्लूमिंग वेल पब्लिक स्कूल के छात्रों ने फिर श्रेष्ठता हासिल की।

“हमारी सनातन संस्कृति हमारी धरोहर”

ब्लूमिंग वेल पब्लिक स्कूल गाड़ीघाट कोटद्वार में सिद्धबली बाबा वार्षिक अनुष्ठान महोत्सव 2024 के उपलक्ष में श्री सिद्धबली मंदिर समिति एवं धर्म जागरण समन्वय पौड़ी गढ़वाल द्वारा “हमारी सनातन संस्कृति हमारी धरोहर” विषय पर 23 नवंबर 2024 को स्कूल स्तर पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कक्षा 6 से कक्षा 10 के छात्रों ने लिया भाग

जिसमें भारतीय संस्कृति से संबंधित प्रश्न पूछे गए थे इस प्रतियोगिता में कक्षा 6 से कक्षा 10 के छात्रों ने भाग लिया प्रतियोगिता दो वर्गों कनिष्ठ वर्ग और वरिष्ठ वर्ग में विभाजित थी विद्यालय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में वरिष्ठ वर्ग में कक्षा 9 के तीन प्रतियोगी सिमरन आदित्य बलूनी एवं अग्रिम धूलिया चयनित हुए।

वहीं, कनिष्क वर्ग में भी विद्यालय स्तर पर तीन प्रतियोगी सार्थक दीक्षित अभिज्ञान डबराल एवं अभिनव धूलिया ने बाजी मारकर अंतिम प्रतियोगिता में स्थान मनाया तत्पश्चात दिनांक 6 दिसंबर 2024 को इन छह छात्रों की पुनः सिद्धबली मंदिर परिसर में शहर के विभिन्न स्कूलों के छात्रों के मध्य प्रतियोगिता रखी गई जिसमें कनिष्क वर्ग में ब्लूमिंग वेल पब्लिक स्कूल के कक्षा 7 के छात्र अभिनव धूलिया ने प्रथम पुरस्कार पाकर विद्यालय को गौरव्वानित किया किया

Related articles

*भारतीय जनता पार्टी यमकेश्वर के स्वर्गाश्रम मंडल अंतर्गत लक्ष्मण झूला शक्ति केंद्र में आयोजित हुई बैठक सिंचाई राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल की गरिमामयी उपस्थिति...

भारतीय जनता पार्टी यमकेश्वर के स्वर्गाश्रम मंडल अंतर्गत लक्ष्मण झूला शक्ति केंद्र में आयोजित बैठक में उपस्थित...

*सीआईएमएस ग्रुप ऑफ कॉलेजेज और गढ़वाल राइफल्स के बीच महत्वपूर्ण MOU*सैनिक परिवार के छात्रों को उच्च शिक्षा मे राहत*

सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा में बड़ी राहत सीआईएमएस ग्रुप ऑफ कॉलेजेज और गढ़वाल राइफल्स के बीच महत्वपूर्ण MOU सैनिक...

*एक लम्बे संघर्ष की कहानी है ..अनसुलझी,अनकही,रुग्णदायी. डॉ अम्बिका प्रसाद*

एक लम्बे संघर्ष की कहानी है ..अनसुलझी,अनकही,रुग्णदायी. शब्दों से शायद ही पूरी होगी..?एक दर्द है पीढ़ी-दर-पीढ़ी का..जो वंशानुगत सालता...

पीतांबर दत्त बड़थ्वाल हिमालय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में वाणिज्य विभाग और पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के संयुक्त तत्वाधान में ओरिएंटेशन एवं करियर काउंसलिंग...

पीतांबर दत्त बड़थ्वाल हिमालय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में वाणिज्य विभाग और पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के संयुक्त...