राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय थलीसैंण, पौड़ी गढ़वाल में अभिभावक-शिक्षक संघ का गठन हेतु एक बैठक का अयोजन किया गया।

Date:

Share post:

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय थलीसैंण, पौड़ी गढ़वाल में अभिभावक-शिक्षक संघ का गठन हेतु एक बैठक का अयोजन किया गया। इस बैठक में सर्वसम्मति से महाविद्यालय अभिभावक-शिक्षक संघ में अध्यक्ष पद पर उदय सिंह, उपाध्यक्ष पद पर सुमित्रा पोखरियाल, सचिव पद पर डॉ. नीरज असवाल, सह-सचिव पद पर लता रावत तथा कोषाध्यक्ष पद पर हीरादेवी मनोनित हुए। इसके अतिरिक्त इस बैठक में महाविद्यालय में शैक्षिक उन्नयन और सुधार के लिए अभिभावकों से छात्र-छात्राओं की समस्याओं, उपस्थिति, कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने, सरकार की विभिन्न योजनाओं के विषय में विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य डॉ. छाया सिंह द्वारा की गयी। इस कार्यक्रम में डॉ. विवेक रावत, डॉ. हरिओम रावत, डॉ. प्रमिल्ला चौहान, डॉ. अजय कुमार, डॉ. विनोद कुमार तथा डॉ. धर्मेन्द्र कुमार उपस्थित रहे।

Related articles

*भारतीय जनता पार्टी यमकेश्वर के स्वर्गाश्रम मंडल अंतर्गत लक्ष्मण झूला शक्ति केंद्र में आयोजित हुई बैठक सिंचाई राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल की गरिमामयी उपस्थिति...

भारतीय जनता पार्टी यमकेश्वर के स्वर्गाश्रम मंडल अंतर्गत लक्ष्मण झूला शक्ति केंद्र में आयोजित बैठक में उपस्थित...

*सीआईएमएस ग्रुप ऑफ कॉलेजेज और गढ़वाल राइफल्स के बीच महत्वपूर्ण MOU*सैनिक परिवार के छात्रों को उच्च शिक्षा मे राहत*

सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा में बड़ी राहत सीआईएमएस ग्रुप ऑफ कॉलेजेज और गढ़वाल राइफल्स के बीच महत्वपूर्ण MOU सैनिक...

*एक लम्बे संघर्ष की कहानी है ..अनसुलझी,अनकही,रुग्णदायी. डॉ अम्बिका प्रसाद*

एक लम्बे संघर्ष की कहानी है ..अनसुलझी,अनकही,रुग्णदायी. शब्दों से शायद ही पूरी होगी..?एक दर्द है पीढ़ी-दर-पीढ़ी का..जो वंशानुगत सालता...

पीतांबर दत्त बड़थ्वाल हिमालय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में वाणिज्य विभाग और पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के संयुक्त तत्वाधान में ओरिएंटेशन एवं करियर काउंसलिंग...

पीतांबर दत्त बड़थ्वाल हिमालय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में वाणिज्य विभाग और पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के संयुक्त...