रोटरी क्लब कोटद्वार की युवा सेवा योजना के अंतर्गत रोहित अग्रवाल सरस्वती विघा मन्दिर इण्टर कालेज उमरावनगर मे इन्ट्रेक्ट क्लब का गठन किया गया जिसमे अध्यक्ष हिमानी व सचिव राधिका को बनाया गया।

Date:

Share post:

रोटरी क्लब कोटद्वार की युवा सेवा योजना के अंतर्गत रोहित अग्रवाल सरस्वती विघा मन्दिर इण्टर कालेज उमरावनगर मे इन्ट्रेक्ट क्लब का गठन किया गया जिसमे अध्यक्ष हिमानी व सचिव राधिका को बनाया गया। इसके समस्त पदाधिकारी व सदस्यो को शपथ ग्रहण करायी गयी ।
विघालय परिसर मे आयोजित उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ रोटरी क्लब के क्लब ट्रेनर वाई पी गिलरा व क्लब अध्यक्ष गुरूबचन सिंह ने संयुक्त दीप प्रज्जवलित करके किया।इस अवसर पर वाई पी गिलरा ने इन्ट्रेक्ट क्लब की संरचना के बारे मे बताया कि इन्ट्रेक्ट क्लब की स्थापना 1962-1963 मे हुई थी जिसके अब तक लगभग 3•50लाख सदस्य है तथा 150 देशो मे कार्य कर रहे है । इन्ट्रेक्ट क्लब मे 14 से 18 वर्ष के छात्र छात्राऐ भाग ले सकती है। उन्होने बताया कि इन्ट्रेक्ट क्लब का उद्देश्य छात्र -छात्राओ मे सामाजिक सेवा करने का अवसर प्रदान करना है।
क्लब अध्यक्ष गुरूबचन सिंह ने कहा कि आज के विद्यार्थी कल के भविष्य है उनके अन्दर समाज सेवा की भावना जागृत करना हमारा उद्देश्य है।
इस अवसर पर सचिव डी पी सिंह, प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह नेगी, ज्योति स्वरूप उपाध्याय ने विचार व्यक्त किए।
इन्ट्रेक्ट क्लब की अध्यक्ष हिमानी, सचिव राधिका, उपाध्यक्ष क्रिस्टी उपसचिव साक्षी, कोषाध्यक्ष इशान्त व15 सदस्यो सोनाक्षी,शिवानी, आशुतोष, तन्मय,प्रिंयाशु ,अक्षत,इशिका,अंशिका, समृद्धि,अक्षिता,दिंयाशी,पीयूष, प्रियक, सक्षम,मानसी को ज्योति स्वरूप उपाध्याय ने शपथ दिलाई। आचार्या निशा कवडाल को इन्ट्रेक्ट क्लब का इंचार्ज बनाया गया ।
कार्यक्रम का संचालन बीना रावत ने किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष गुरुबचन सिंह, सचिव डी पी सिंह , वाई पी गिलरा, अमित अग्रवाल , ज्योति स्वरूप उपाध्याय ,गोपाल बंसल, बीना रावत , अशोक अग्रवाल, दिनेश चन्द्र, प्रधानाचार्य कुलदीप नेगी, निशा कवडाल इत्यादि सदस्य ,आचार्य व छात्र-छात्राऐ उपस्थित थे ।
गोपाल बंसल
प्रवक्ता

Holi advertisement
Holi Advertisement
spot_img

Related articles

*अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस : समानता, सम्मान और सशक्तिकरण का प्रतीक- मानव सभ्यता के विकास में नारी का अतुलनीय योगदान*: *आलेख ख्याति प्राप्त शिक्षक जे०पी०...

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस : समानता, सम्मान और सशक्तिकरण का प्रतीक- मानव सभ्यता के विकास में नारी का योगदान...

जीवन का सर्जन, श्रृंगार, विकास एवं ममता का आधार सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं ।

जीवन का सर्जन, श्रृंगार, विकास एवं ममता का आधार सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं ।डॉ...

पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेन्द्र पाल सिंह रावत ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रेषित की शुभकामनाएँ;...

महंगा हुआ सिलेंडर अभी महंगाई के और लग सकते हैं झटके!: अजय तिवाड़ी

महंगा हुआ सिलेंडर अभी महंगाई के और लग सकते हैं महंगाई के झटके: ईरान अमेरिका युद्ध का प्रभाव...